मुरैना में पुलिस इंस्पेक्टर को ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलना की कोशिश, गंभीर हालत में ग्वालियर किया रेफर

मध्य प्रदेश में भूमाफिया और अवैध परिवहन करने वालों के हौसले बुलंद है। दरअसल, मुरैना जिले में थाना प्रभारी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। हालांकि टी बुरी तरह घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया।

घटना का समय गुरुवार के दोपहर के लगभग एक बजे था। मुरैना सिविल लाइन थाना प्रभारी रामबाबू यादव और खनिज विभाग की टीम अवैध खनन और परिवहन की शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी।

Incident with tractor-trolley with TI Action on illegal transportation of stones in Morena

इस दौरान, ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश करते हुए टीआई द्वारा पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। टीआई ट्रैक्टर पर चढ़े। चालक ने स्पीड बढ़ा दी और ट्रॉली एक पड़े से टकरा गई, जिससे टीआई नीचे गिर गए और घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक ने टीआई को ट्रैक्टर पर चढ़ाने की कोशिश की।

अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जड़ेरुआ गांव के रहने वाले आरोपी राकेश गुर्जर और अभिषेक गुर्जर पर शासकीय कर्मचारी पर हमले, हत्या का प्रयास, सहित अवैध परिवहन और कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीएसपी राकेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार दोपहर में माइनिंग दल और सिविल लाइन थाना प्रभारी रामबाबू यादव अवैध पत्थर के परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। सूचना मिली थी कि अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली विक्रम नगर की ओर जा रही थी। तभी टीआई रामबाबू यादव दलबल के साथ वहां पहुंच गए।

टीआई ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहां से जाते देखा, जिसके बाद उन्होंने उनका पीछा किया। दो ट्रैक्टर तो चले गए, लेकिन तीसरे को रोकने की कोशिश करते हुए टीआई उस पर चढ़े। हालांकि, ड्राइवर ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश नहीं की। इसके बाद ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया और टीआई नीचे गिर गए, जिससे वे घायल हो गए। इस हमले में टीआई की आंख में चोट लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+