मुरैना को मिली 600 बेड वाले अस्पताल की सौगात, केंद्रीय कृषि मंत्री ने काटा फीता
मुरैना में 600 बिस्तर वाले नवीन जिला अस्पताल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम किया गया आयोजित, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर रहे मौजूद, भोपाल से वर्चुअल रुप से किया महामहिम राष्ट्रपति ने लोकार्पण
मुरैना, 28 मई। मुरैना में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाते हुए मुरैना को 600 बेड वाले अस्पताल की सौगात शनिवार को मिल गई है। नवीन अस्पताल भवन का फीता काटने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मुरैना पहुंचे। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भोपाल से महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद भी जुड़े और उन्होंने वर्चुअल रूप से जिला चिकित्सालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र की जनता भी मौजूद रही।


जिला अस्पताल के नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना पहुंचे थे। भोपाल से महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद भी लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े और नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से महामहिम राष्ट्रपति की धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविंद भी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान समेत स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग भी वर्चुअल रूप से जुड़कर मौजूद रहे।

मुरैना में लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक राकेश मावई, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, बीजेपी विधायक सूबेदार सिंह रजौदा और बीजेपी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समेत जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में तैयार किया गया 600 बिस्तर वाला नवीन भवन स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिक उपकरणों से पूरी तरह सुसज्जित है। इस नए भवन में छह प्रकार के आईसीयू भी तैयार किए गए हैं जो पूरी तरह वातानुकूलित हैं। जिला अस्पताल के नवीन भवन में ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक व्यवस्था भी उपलब्ध है। इसके अलावा मरीजों की जांच के लिए सीटी स्कैन मशीन समेत अन्य मशीनें भी यहां लगाई गई हैं।
सिविल अस्पताल अंबाह और सिविल अस्पताल बानमौर का भी किया गया लोकार्पण
जिला अस्पताल भवन के लोकार्पण के साथ-साथ 11 करोड़ 95 लाख की लागत से बने सिविल अस्पताल अंबाह के 10 बिस्तरीय एसडीयू, आईसीयू की स्थापना कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इसके साथ ही बानमौर के 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन के उन्नयन कार्य एवं 6 एफ टाइप और 8 जी टाइप के साथ 12 एच टाइप बने आवास गृहों का भी लोकार्पण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications