बेटी को वापस पाने की खातिर केंद्रीय मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गया पूरा परिवार
मुरैना पहुंचे केन्द्रीय मंत्री की गाड़ी के सामने पीड़ित परिवार ने किया हंगामा, 6 दिन पहले पीडि़त परिवार की बेटी का बीच बाजार से हुआ था अपहरण, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई।
मुरैना, 16 मई। 6 दिन पहले अपहत हुई अपनी बेटी को वापस पाने की खातिर बेटी के परिजनों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की गाड़ी को रोककर हंगामा कर दिया। पीड़ित परिवार के लोग केन्द्रीय मंत्री की गाड़ी के सामने सड़क पर लेट गए। इस दौरान पीड़ित परिवार केंद्रीय मंत्री की गाड़ी के सामने फूट-फूट कर रोता भी रहा। वहां मौजूद पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे परिवार को गाड़ी के सामने बमुश्किल हटाया और इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार की पीड़ा सुनी।


6 दिन पहले बीच बाजार में से हो गया था महिला का अपहरण
धनेटा गांव निवासी भानु खटीक नाम की युवती की शादी 22 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद भानु अपने मायके वापस आ गई थी। 10 मई को भानु अपनी छोटी बहन वंदना के साथ बाजार गई थी। यहां पर गांव के ही गोलू, छोटू और शालू ने भानु को हथियार की नोक पर जबरन पकड़कर गाड़ी में बिठा लिया। जब वंदना ने इस बात का विरोध किया तो वंदना के कट्टा अड़ा दिया। हथियार देखकर वंदना सहम गई और वंदना के सामने उसकी बहन का अपहरण हो गया।

अपहरणकर्ता दबंग है इसलिए नहीं हो रही कार्रवाई
भानु के पिता राजवीर खटीक का कहना है कि गांव के जिन लड़कों ने उनकी बेटी का अपहरण किया है वह काफी दबंग हैं इसी वजह से पुलिस भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। यही वजह है कि अपनी बेटी को वापस लाने के लइ मजबूरी में उन्हें पूरे परिवार समेत केंद्रीय मंत्री की गाड़ी के आगे लेटना पड़ा।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कि पीड़ित परिवार से की बातचीत
गाड़ी के आगे रोते बिलखते लोगों को देखकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पीड़ित परिवार से 2 मिनट रुक कर गाड़ी में बैठकर बातचीत की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी को 6 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। इस पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भरोसा दिलाया कि 2 दिन में उनकी बेटी वापस आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications