Morena News: जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक पर कुत्ते ने उतारा गुस्सा, कार्यकर्ताओं ने बचाई जान
Dog Attacked MLA Morena: पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखबार ने बताया कि मैं जनसंपर्क पर प्रबल सोलंकी के घर गया हुआ था। वहां पर उनका पालतू कुत्ता है, जो बड़ा ही खतरनाक है।

Dog Attacked MLA: मुरैना जिले में नेताजी को अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करना महंगा पड़ गया। जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक एक परिचित के घर में गए हुए थे तभी घर के पालतू कुत्ते ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल, अंबाह विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी से विधायक रहे एवं वर्तमान में कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सखबार पार्टी को मजबूत करने के लिए पोरसा क्षेत्र में लोगों से मिल रहे थे। इसी दौरान वो प्रबल सोलंकी नाम के अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचे।
तभी घर में मौजूद पालतू कुत्ते ने पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। कार्यकर्ता कुत्ते को भगाने और पूर्व विधायक जी को बचाने में जुट गए।
कार्यकर्ताओं ने बचाई जान: शोर-शराबा हूं हल्ला कर के कार्यकर्ताओं ने कुत्ते से नेताजी को बचाया। हालांकि, तब तक कुत्ते के हमले में पूर्व विधायक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
नेताजी पहुंचे अस्पताल: उनके शरीर पर कुत्ते के काटने से गहरा निशान हो गया है। आनन-फानन सखबार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया और घाव पर मरहम पट्टी किया।
नेताजी ने कहा कुत्ता खतरनाक: कुत्ते के हमले को लेकर पूर्व विधायक ने कहा- मैं पोरसा में लोगों से मिल रहा था। इसी दौरान पहचान वाले प्रबल सोलंकी के घर पहुंचा था। तबी उनके पालतू कुत्ता जानलेवा हमला कर दिया। वो कुत्ता बहुत खतरनाक है उससे बच के रहना।
यह भी पढ़ें- MP News: मुरैना SP आशुतोष बागरी पर गिरी गाज, CM शिवराज के निर्देश पर चंद घंटों में हुआ ट्रांसफर
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications