Morena News: मुरैना के सेठ जी का अजीब शौक, घर में जमा कर दिया दो ट्रॉली कचरा, बेटी ने की शिकायत
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक कपड़े के व्यापारी का शौक जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां कपड़ा व्यापारी ने अपने मकान पर 12 ट्रॉली कचरा जमा किया था जिससे उसकी बेटी परेशान हो गई।
तीन मंजिला मकान में कपड़ा कारोबारी ने कचरा जमा किया था। कचरे की बदबू से मोहल्ले और परिवार के लोग परेशान हो गए थे। व्यापारी की बेटी ने इसकी शिकायत वार्ड 23 के पार्षद से की, उसके बाद नगर निगम का अमला व्यापारी के घर पहुंचा जिसके बाद कार्यवाही शुरू हुई।नगर निगम कर्मचारियों ने जब घर से कचरा निकालना शुरू किया तो गली पट गई।

कचरा इतना ज्यादा था कि नगर निगम को बटोरने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी है। इसे देखने के लिए मोहल्ले के लोग जमा हो गए। आज तक व्यापारी ने किसी को नहीं बताया कि वह घर पर कचरा क्यों जमा करते है।
दरअसल, मुरैना में सदर बाजार निवासी व्यापारी योगेश गुप्ता को कचरा इकट्ठा करने का शौक है। उनके घर से कई टन कचरा निकला है। इतना कचरा कि मुख्य बाजार की गली भर गई। व्यापारी के इस शौक से लोग हैरान हैं।
वहीं मोहल्ले के लोगों को भी समझ नहीं आता था कि वह घर पर कचरा क्यों जमा करते हैं। इससे पहले भी व्यापारी के घर से 8 ट्रॉली कचरा व नींबू के छिलके निकले थे। तब यह खबर प्रदेश भर में फैल गई थी। वही इस बार फिर सेठ जी अपने अजीब गरीब शौक सुर्खियों में है।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है मोहल्ला वासियों ने शिकायत की थी कि गली में काफी बदबू आ रही है और जब लोगों ने जानकारी दी कि व्यापारी के घर में कचरा भरा हुआ है तो बचे गए उसके बाद मौके पर जाकर देखा तो एक से दो कमरे कचरे से भरे हुए थे। उसके बाद मशीन और घर से कचरे को निकाला, जिसमें दो ट्रॉली कचरा बाहर निकाला है। कचरा हटाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फिलहाल निगम कर्मचारियों ने सख्त चेतावनी दी है और आगे से ऐसा न करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications