Morena News: हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट दिमनी में चली गोली, एक व्यक्ति की हुई मौत, रथोलपुरा गांव की घटना
Assembly Dimani News:मध्य प्रदेश के मुरैना में दो पक्षों के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। जिसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलने शुरू हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बता दें कि मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र के रथोलपुरा गांव की ये घटना बताई जा रही है। जिसमें एक युवक की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत गई। वहीं मृतक युवक की पहचान ऐंदल सिंह पुत्र आसाराम गुर्जर उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेत के ट्रैक्टर पर साउण्ड बजाने को लेकर दिन में विवाद हुआ था।

शाम के समय आरोपी श्यामू तोमर साथियों सहित मृतक के घर पहुंच गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोपियों की एक परिजन ग्रामीण जनप्रतिनिधि है। गांव में पहुंच कर दिमनी थाना पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

बता दे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस समय दिमनी विधानसभा सीट सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल सीट बनी हुई है। दरअसल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस ने मौजूदा विधायक रविंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है, इसके अलावा बसपा ने बालवीर दंडोतिया को मैदान में उतारा है। इसके बाद से यहां मुकाबला रोचक हो गया है। लेकिन इस बीच गोली चलने की घटना ने विधानसभा क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।












Click it and Unblock the Notifications