Morena News: जहरीले सांप ने युवक को काटा, घबराने की बजाय सर्प के फन को लेकर पहुंचा जिला अस्पताल

Morena snake News: मध्य प्रदेश के मुरैना से आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया, लेकिन वह सांप के काटने से भयभीत नहीं हुआ और उसने निडरता दिखाते हुए सांप के फन को कुचल दिया। इसके बाद उसे प्लास्टिक की थैली में लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गया।

युवक ने जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर को पूरी घटना बताई तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भी आश्चर्य से दंग रह गए। डॉक्टरों का कहना है कि व्यक्ति अब खतरे की स्थिति से बाहर है।

A young man was bitten by a snake in Mudiya Khera, the victim was crushed and taken to the hospital.

बताया जा रहा है कि मामला आज दिनांक 8 अक्टूबर 2023 रविवार का है जहां पर शैलेंद्र सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी मुड़िया खेरा सुमित्रा देवी कोल्ड स्टोरेज में बतौर रसोईया का काम करता है वह आज सुबह खाना बना रहा था इसी दौरान एक काले जहरीले सांप ने उसे काट लिया जैसे ही सांप ने उसे काटा उसे यह आभास हुआ की मुझे किसी जहरीले सांप ने काटा है।

जब उसने देखा तो उसके पीछे एक जहरीला सांप दिखाई दिया तो उसने तुरंत रोटी बेलने वाले लकड़ी के बेलन से सांप के फन पर बार कर दिया जिससे सांप की मौत हो गई बाद में शैलेंद्र सांप को लेकर अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गया जहां पर उसने जिला अस्पताल में डॉक्टर के सामने थैली से निकाल कर साँप को बाहर रख दिया और कहा डॉक्टर साहब इसने मुझे काटा है डॉक्टरों ने आनन फानन में इलाज शुरू कर दिया

हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में सांप के काटने से लोग घबरा जाते हैं और वह मानसिक रूप से भी परेशान हो जाते हैं जिसके कारण ज्यादातर लोगों की मृत्यु भी हो जाती है परंतु यह व्यक्ति निडर है यह जिला अस्पताल में आया और उसने पूरी घटना बताई जिसके बाद उसे इलाज दिया गया अब व्यक्ति खतरे से बाहर है।

संवाद सूत्र- अमन सक्सेना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+