UP: जीजा संग रोमांस कर रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर पत्नी ने खाने में मिलाया जहर और...

UP के मुरादाबाद जिले में एक शादीशुदा महिला अपने जीजा से प्यार करने लगी। पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो पत्नी ने खाने में जहर मिलाकर पति को खिला दिया।

Wife was romancing with brother-in-law in Moradabad, UP

UP: मुरादाबाद जनपद में जीजा के प्यार में पागल एक पत्नी अपने ही पति को खाने में जहर मिला कर दे दी। हालत खराब होने के बाद पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया वही बचा हुआ खाना खाने के बाद एक कुत्ते की मौत हो गई।

पत्नी द्वारा किए गए इस हरकत की जानकारी जब पति के परिजनों को ही तो सभी लोग हैरान हैं। इस मामले में पति द्वारा पुलिस से शिकायत किया गया है। पति का कहना है कि जीजा के प्यार में पागल उसकी पत्नी उसे मारना चाहती है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय के एक कॉलोनी का है। कॉलोनी में रहने वाले पति का आरोप है कि वह पल्लेदारी का काम करता है। उसने कहा कि उसकी पत्नी का उसके जीजा के साथ अवैध संबंध है।

पति का आरोप है कि एक दिन वह काम करने के लिए गया था और काम करने के बाद जब अपने घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ रंगरेलियां मना रही थी। दरवाजा खोलने के बाद जब उसने अपनी पत्नी को जीजा के साथ देखा तो वह हैरान रह गया।

उसके बाद अपने पत्नी को उसने डांट फटकार लगाई और जीजा से मिलने से मना कर दिया। पति का आरोप है कि उसके बाद पत्नी और जीजा द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई, पत्नी ने कहा कि तुम्हें जहर देकर मार डालूंगी।

पति का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी ने एक दिन उसे खाने के लिए दाल और रोटी दी। उस दिन पत्नी द्वारा अधिक प्यार जताया जा रहा था ऐसे में उसे शक होने लगा हालांकि उसने थोड़ी सी रोटी और दाल खाई तो उसे कुछ गड़बड़ महसूस हुआ।

उसके बाद उसने बचे हुए खाने को कुत्ते को डाल दिया इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ी नहीं लगी। पति का आरोप है कि उसके बाद पड़ोसी वहां पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया और अब उसकी हालत में सुधार है।

वही उसने कहा कि बचा हुआ खाना जिस कुत्ते ने खाया था उस कुत्ते की मौत हो गई। ऐसे में पत्नी की हरकत से नाराज पति कोतवाली पहुंच गया और पुलिस से शिकायत किया। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+