शादी के एक साल बाद पत्नी ने उठाए पति की मर्दानगी पर सवाल, बताई ये बातें

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में रहने वाली एक नवविवाहिता ने पति और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच परिवार परामर्श केंद्र को सौंप दी। परिवार परामर्श केंद्र में जब पति-पत्नी की काउंसिलिंग की तो कुछ और ही मामला सामने आया।

युवती बोली- शारीरिक सुख नहीं दे पाता है पति

युवती बोली- शारीरिक सुख नहीं दे पाता है पति

दरअसल, मुरादाबाद के कांठ में रहने वाली युवती की एक साल पहले बिजनौर में रहने वाले युवक से शादी हुई थी। पति मेरठ की एक यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर है। काउंसिलिंग के दौरान युवती ने बताया कि पति उसे शारीरिक सुख नहीं दे पाता है, जबकि पति ने कहा कि वह रोजाना मेरठ में नौकरी कर अपने घर बिजनौर आता है। इस दौरान वह थक जाता है।

काउंसलर ने दी पति-पत्नी को एक साथ रहने की सलाह

काउंसलर ने दी पति-पत्नी को एक साथ रहने की सलाह

युवती की बात सुनकर काउंसलर ने पति-पत्नी को एक साथ रहने की सलाह दी, जिसके बाद पत्नी संतुष्ट हो गई। पत्नी ने बाद में काउंसलर से बताया कि उसे पति के पुरुषार्थ को लेकर कोई शक नहीं है।

मेरठ में एक साथ रहने लगे पति-पत्नी

मेरठ में एक साथ रहने लगे पति-पत्नी

काउंसलर ने बताया कि पति-पत्नी अब साथ में मेरठ में रह रहे हैं। दोनों के बीच अब कोई विवाद नहीं है, दोनों एक साथ खुश हैं। बता दें, पहले पति से मेडिकल सर्टिफिकेट देने की बात कही गई थी, लेकिन अब उससे ऐसा करने रोक दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+