पति-पत्नी की खौफनाक तरीके से गई जान, गाड़ी काटकर निकाली गई लाशें

Moradabad News, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में कार बुरी तरह फंस गई और गाड़ी में दंपति की लाशें भी फंस गईं।

Wife and husband killed when car hit a truck in Moradabad

गाड़ी में फंसे दंपति को बाहर निकालने के लिए लगभग 1 घंटे तक रेस्क्यू चलता रहा। इस दौरान कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दंपत्ति को गाड़ी से निकालने का प्रयास किया गया। क्रेनों की मदद से गाड़ी को ट्रक से बाहर खींचा गया और गाड़ी को काटकर पति-पत्नी के शव को निकाला गया।

दरअसल मामला थाना मैनाठेर क्षेत्र के नेशनल हाईवे का है जहां पर गाड़ी में सवार दंपति बैठकर जा रहे थे तभी अचानक गाड़ी ट्रक से जा टकराई। ट्रक से टकराने पर गाड़ी ट्रक में फंस गई जिसे बाहर निकालने के लिए करीब 1 घंटे तक रेस्क्यू चलता रहा। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तो वही पुलिस के द्वारा परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+