पति ने पुलिसवालों से कहा- अगर मैं नहीं मारता तो वो मुझे मार देती, पत्नी के कई मर्दों से थे अवैध संबंध

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार की सुबह पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। इस मामले में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी। वहीं इस दौरान हत्यारोपी पति ने कहा कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध सबंध थे और वह मुझसे प्यार नहीं करती थी। मैं नहीं मारता तो वह मुझे मरवा देती। वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक ने बताया कि उसकी शादी बिहार की एक युवती से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं।

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है

वहीं आगे पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे इस कारण मैंने उसे मार दिया।वहीं पत्नी की हत्या से पहले पति ने बच्चों को अपने भाई के घर पहुंचा दिया था और इसके बाद उसने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने अब आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

साल 2011 में हुई थी शादी

साल 2011 में हुई थी शादी

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारने वाला युवक बालूराम पुत्र काशीराम बिलारी थाना क्षेत्र के प्रजापति वाली गली का रहने वाला है। वह ईंट भट्ठे पर काम करता है। साल 2011 में बालूराम ने बिहार की रहने वाली सीमा नामक युवती के साथ विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे तनीषा, शिव, रितिका और सौम्या हैं। बालूराम के मुताबिक पत्नी के अवैध संबंध कुछ लोगों से थे। रोजाना उनसे बात करती थी। इस बाबत उसे कई बार हिदायत भी दी गई, इसके बाद भी वह मान नहीं रही थी।

दूसरे मर्दों से बात करने के लिए मना करता था पति

दूसरे मर्दों से बात करने के लिए मना करता था पति

उसने कहा कि बीते रविवार की रात को वो ईट भट्ठे से घर लौटा तो पत्नी सीमा मोबाइल पर बात कर रही थी। बार-बार कहने के बाद भी उसने खाना नहीं दिया। डांटने पर सुबह चार बजे तक प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने की धमकी दे दी। इसके बाद पत्नी सो गई। सुबह तीन बजे उठकर कुल्हाड़ी से वार करके पत्नी सीमा की हत्या कर दी। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+