UP News: संभल के बाद अब मुरादाबाद में खुदाई के दौरान मिला मंदिर, शिवलिंग, नंदी और हनुमानजी की मूर्ति मिली
UP News HINDI: उत्तर प्रदेश के संभल और काशी में पुराने मंदिर मिलने के बाद अब मुरादाबाद से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। मुरादाबाद जनपद में 44 साल से बंद पड़े गौरीशंकर मंदिर को सोमवार को खुलवाया गया। इस दौरान वहां खुदाई में शिवलिंग, नदी और हनुमान जी की प्रतिमा मिली।
कहा जा रहा है कि खुदाई के दौरान मिली मूर्तियां खंडित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि 1980 में दंगों के दौरान इस मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान भीड़ ने मूर्तियों को खंडित कर दिया था। उसके बाद से ही यह मंदिर बंद था।

पुजारी के पोते ने दी थी एप्लीकेशन
दरअसल, यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के नागफनी एरिया का है। इलाके में झब्बू का नाला नामक एक मोहल्ला है। इस इलाके में मुसलमानों की संख्या अधिक है। मोहल्ले के रहने वाले सेवाराम का कहना है कि उनके परदादा ही मंदिर में देखभाल और पूजा करते थे।
1980 में दंगा होने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने उनके परदादा की हत्या कर दी। उसके बाद से ही यह मंदिर बंद कर दिया गया था। वहीं भीमसेन का परिवार लाइनपार इलाके में आकर रहने लगा था। 7 दिन पहले पुजारी के पोते ने मंदिर खोलने के लिए डीएम को एप्लीकेशन दिया था।
पुजारी के पोते ने मंदिर को खोलने और वहां पूजा करने की मांग की थी। इस मामले में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राम मोहन मीना से मंदिर के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले पर जब जांच की गई तो पता चला कि मंदिर अभी भी वहां पर मंदिर है।
सोमवार को पहुंची टीम ने की खुदाई
मंदिर होने की पुष्टि होने के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद दीवारों को तोड़कर वहां पर खुदाई शुरू की गई। खुदाई के दौरान शिवलिंग और नंदी के साथ ही हनुमान जी की खंडित मूर्ति मिली।
मौके पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर में साफ सफाई शुरू करवा दिया गया। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मंदिर पूरी तरह पूजा पाठ के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल बंद पड़ा मंदिर खोले जाने को लेकर इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications