मुरादाबाद: लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, राहत-बचाव कार्य जारी

मुरादाबाद। लखनऊ से दिल्ली जा रही लखनऊ-आनंद विहार डबल-डेकर ट्रेन के रविवार सुबह दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस हालसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने पर मौके पर रेलवे की टीम पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य में जुट गई है। बता दें कि यह हादसा लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 415 पर हुआ।

Recommended Video

      Moradabad में AC Double decker ट्रेन बेपटरी, Lucknow से Anand Vihar आ रही थी Train|वनइंडिया हिंदी
      Two coaches of Lucknow-Anand Vihar double decker train derail near Moradabad

      रेलवे के मुताबिक, लखनऊ से आनंद विहार जा रही डबल डेकर ट्रेन आज मुरादाबाद और कटघर स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई है। यह हादसा लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 415 पर हुआ। पांचवीं और आठवीं बोगी पटरी से उतरी है। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गया है। बता दें कि ट्रेन के बेपटरी होने से अभी रेलवे ट्रैक पर संचालन प्रभावित रहा। फिलहाल रेल प्रशासन संचालन बहाल करने का प्रयास कर रहा है।

      ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बताया कि स्टेशन के नजदीक होने के नाते लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन स्लो थी। इस कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। जब ट्रेन डिरेल हुई तो लोग कुछ समझ नहीं पाए और नीचे उतरकर देखने पर पता चला कि ट्रेन बेपटरी हो गई है। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन के पास मौजूद लोगों ने जब चिल्लाया तब हमें पता चला कि कुछ हुआ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+