सपा-बसपा प्रत्याशी शफीकुर्रहमान बर्क़ के बिगड़े बोल, कहा- 'वंदे मातरम' के आज भी खिलाफ

Moradabad News, मुरादाबाद। सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार शफीकुर्रहमान बर्क़ ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे आज भी 'वंदे मातरम' के खिलाफ है। आपको बता दें कि बर्क़ चार बार सांसद रहे और यूपी सरकार में मंत्री भी रह चुके है।

shafiq ur rahman barq boycott vande mataram

मुरादाबाद में बुधवार को शफीकुर्रहमान बर्क़ मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह आज 'वंदे मातरम' का खुलकर विरोध करते है। पूर्व सांसद ने कैमरे के सामने जोर देकर कहा कि वो आज भी वंदे मातरम का पुरजोर विरोध करते हैं। विदित हो कि पिछली सरकार में संसद में चल रहे राष्ट्र गीत का विरोध करते हुए वाकआउट कर दिया था। जिसके बाद से डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क़ निशाने पर आ गए थे और देश के विभिन्न संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। शफीकुर्रहमान बर्क़ बुधवार को सपा कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार को दुश्मन पार्टी बताया।

विवादों से रहा है पुराना नाता
सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार शफीकुर्रहमान बर्क़ का विवादों से पुराना नाता रहा है। बता दें कि 7 मई 2018 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद पर संभल के पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि जिन्ना के नाम पर भाजपा हिंदू-मुस्लिमों के बीच नफरत फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जिन्ना ने भी भ‌ूमिका निभाई थी। 70 साल बाद इस तस्वीर को हटाकर भाजपा लोकसभा चुनाव में फायदा उठाना चाहत‌ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+