SDM के बाबू ने ली 50 हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा, धक्का देकर ले गए गाड़ी तक, देखें Video
Moradabad Thakurdwara Tehsil SDM: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में एक किसान से रिश्वत लेने के दौरान एंटी करप्शन की टीम ने एसडीएम के बाबू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद उसके खिलाफ टीम आवश्यक कार्रवाई कर रही है। [Video खबर के अंत में है।]
तहसील में एंटी करप्शन टीम की छापेमारी की सूचना मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। इस बारे में एंटी करप्शन द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि एसडीएम का बाबू एक किसान का काम कराने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

उसके बाद परेशान किसान ने एसडीएम के बाबू द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत बरेली मुख्यालय में स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों से की थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन की टीम द्वारा शनिवार को बाबू को रंगे हाथों पकड़ा गया।
किसान बनकर पहुंची थी टीम
शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके पिता सुखबीर सिंह की कृषि भूमि को गैर कृषि भूमि में करने के लिए ठाकुरद्वारा एसडीएम का स्टोनो/बाबू सचिन कुमार रिश्वत की मांग की गई थी। ऐसे में बाबू को गिरफ्तार करने के लिए एंटी करप्शन की टीम ने शनिवार को तैयारी पूरी की।
उसके बाद शिकायतकर्ता किसान के साथ ही एंटी करप्शन की टीम में शामिल लोग भी सिविल ड्रेस में किसान बनकर एसडीएम के बाबू इर्द-गिर्द पहुंच गए। इसी दौरान किसान द्वारा 50 हजार रुपए के नोटों की गड्डी बाबू को दी गई।
जैसे ही सचिन कुमार ने रुपए पकड़े, उसी दौरान वहां पर मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन की टीम बाबू को तुरंत तहसील परिसर से लेकर बाहर निकली उसके बाद अपने वाहन से लेकर चली गई।
इस दौरान तहसील परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने बाबू की गिरफ्तार किए जाने के दौरान का वीडियो भी बना लिया। उन लोगों द्वारा वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरीके से बाबू को गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन की टीम उसे लेकर बाहर निकल रही है।
देखें Video-
एंटी करप्शन की तरफ से जारी सूचना में बताया गया कि यह कार्रवाई निरीक्षक एवं टीम प्रभारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में की गई। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications