Moradabad Road Accident: शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मां-बाप और बेटी की मौके पर मौत

Moradabad Road Accident: बुधवार की सुबह मुरादाबाद और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। एक ओर दंपती और उनकी मासूम बेटी की सड़क हादसे में मौत हुई, तो दूसरी तरफ मामा की शादी से लौट रहे युवक ने भी जान गंवा दी।

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के खाई खेड़ा नहर मार्ग पर तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। बिजनौर से लौट रहे परिवार की कार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दंपती और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

moradabad road accident bijnor

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

सड़क पर काल बनकर आई ट्रैक्टर-ट्रॉली

बिजनौर के फिना रामपुर गांव निवासी कविराज अपने परिवार के साथ ठाकुरद्वारा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सुबह-सुबह वे अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खाई खेड़ा नहर के पास सामने से आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

हादसे में कविराज, उनकी पत्नी मंजू और 10 साल की बेटी आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तासु, कविराज का बेटा लक्ष्य और जानू गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भिजवाया।

मौत के बाद गांव में पसरा मातम

इस हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। आस-पास के ग्रामीण भी इस दुर्घटना से स्तब्ध हैं। लोगों ने हादसे के लिए ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिलाया है।

मामा की शादी से लौटते वक्त युवक की दर्दनाक मौत

एक अन्य हादसा भोजपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां मामा की शादी से लौट रहे युवक महेंद्र (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई। महेंद्र, जो कि मुरादाबाद के चंदौसी में एक रेस्टोरेंट में कारीगर के रूप में काम करता था, सोमवार देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था।

Take a Poll

जैसे ही वह बहजोई रोड के गांव आटा के पास पहुंचा, उसकी बाइक सड़क पार कर रही महिला से टकरा गई। बाइक असंतुलित होकर पेड़ से जा भिड़ी, जिससे महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल महिला आरती की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+