UP पुलिस में 5 साल से कांस्टेबल जीजा की जगह साला करता रहा नौकरी, जानिए इतने दिन क्यों नहीं आया पकड़ में?
मुरादाबाद, 18 जून: यूपी के मुरादाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पिछले पांच साल से ड्यूटी पर ही नहीं आया। हैरानी की बात ये है कि उसकी जगह पांच साल से उसका साला नौकरी कर रहा था। एक अज्ञात व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से मामले की जांच करवाई। मामला सच पाए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साला फरार हो गया है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला ?
यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी अनिल कुमार ने 2011 में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। 2012 में उसका चयन यूपी पुलिस में हो गया। उसका चयन आरक्षी के पद पर हुआ था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसे बरेली में तैनाती मिली। इसके कुछ समय बाद उसका ट्रांसफर बरेली रेंज से मुरादाबाद रेंज में कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वह मुरादाबाद नहीं जाना चाहता था, इसीलिए उसने ये प्लान बनाया।

अनिल ने साले को घर पर ही दी ट्रेनिंग
अनिल कुमार ने अपनी जगह अपने साले को मुरादाबाद रेंज भेजने का फैसला कर किया। उसे घर बुलाया और अपनी जगह ड्यूटी पर जाने को कहा। इसके लिए अनिल ने अपने साले को घर पर ही ट्रेनिंग दी। अनिल ने घर पर ही अपने साले को सिखाया कि अधिकारियों को सैल्यूट कैसे करना है, हथियार कैसे चलाने हैं और वर्दी कैसे पहननी है। इसके बाद साले को अपना ट्रांसफर लेटर सौंपकर उसे मुरादाबाद में ज्वानिंग लेने को कहा।

पांच साल से जीजा की जगह साला कर रहा था ड्यूटी
अनिल कुमार के साले का नाम भी अनिल ही है। वह अपने जीजा के ज्वाइनिंग लेटर पर ड्यूटी लेने पहुंच गया। अधिकारियों ने उसकी फोटो देखा बिना ही उसे ड्यूटी ज्वॉइन करा दी। अनिल पिछले पांच साल से अपने जीजा के नाम पर ड्यूटी कर रहा था। उसे पुलिस लाइन से बंदूक भी जारी की गई थी। अब मामला सामने आने के बाद अनिल कुमार को हिरासत में लिया गया है। वहीं, नकली पुलिसकर्मी अनिल सोनी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications