प्रिंसिपल के तबादले से नाराज हुए छात्रों ने जाम की सड़क, बोले- 'किसी भी कीमत पर नहीं जाने देंगे मैडम को'
प्रिंसिपल के तबादले से नाराज हुए छात्रों ने जाम की सड़क, बोले- 'किसी भी कीमत पर नहीं जाने देंगे मैडम को'
मुरादाबाद, 03 अगस्त: प्रिंसिपल के ट्रांसफर से छात्र इस कदर नाराज हुए की वे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सड़क पर उतर आए। इस दौरान छात्रों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं। प्रिंसिपल के ट्रांसफर से नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर दी। इतना ही नहीं, रोते बिलखते छात्रों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली। छात्रों का कहना था कि हम अपनी मैडम को किसी भी कीमत पर जाने नहीं देंगे। तो वहीं, सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
यह मामला मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का है। जानकारी के मुताबिक, बबीता मेहरोत्रा राजकीय इंटर कॉलेज में पिछल एक साथ से प्रभारी प्रधानाचार्य हैं। प्रधानाचार्य का पदभार होने के बाद भी वो (बबीता मेहरोत्रा) बच्चों को साइस भी पढ़ाती हैं। हाल ही में बबीता मेहरोत्रा का ट्रांसफर हुसैनपुर चिरावली कर दिया गया। मंगलवार 02 अगस्त को जैसे ही प्रधानाचार्य बबीता मेहरोत्रा कॉलेज से वापस जा रही थीं, तो बच्चों को इस बात की खबर हो गई। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में छात्र हाथों बैनर तख्तियां लेकर सड़क पर उतर गए।

बच्चों जाम की सड़क
इस दौरान बच्चों ने डींगरपुर मार्ग पर रतनपुर चौराहे पर जमा लगा दिया। स्कूली बच्चों को जाम लगाते देख आस-पास के लोग भी जमा हो गए। जब बच्चों से जाम लगाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने पूरा वाक्या बताया। बच्चों की मानें तो प्रधानाचार्य बबीता का साइंस पढ़ाने और स्कूल चलाने का अंदाज उन्हें बेहद पसंद है और वह सभी बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उन्हीं के अच्छे कार्यों के चलते स्कूल नंबर एक पर आ गया है। इसी बीच अचानक बबीता मेहरोत्रा के ट्रांसफर ऑर्डर आ गए हैं, जिससे स्कूल के स्टूडेंट्स बेहद नाराज हैं।

छात्रों ने कहा- नहीं जाने देंगे मैडम को
बबीता मेहरोत्रा के ट्रांसफर से बच्चों में काफी गुस्सा दिखाई दिया। इसी वजह से बच्चों ने प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में रैली निकालते हुए रोड जाम कर दिया। इस दौरान बच्चों ने 'हम अपनी मैडम को नहीं जाने देंगे' के नारे भी लगाए। रैली के चलते रोड जाम हो गया और कई वाहन जाम में फंस गए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाते हुए वापस स्कूल भेज दिया। इसके बाद रोड यातायात सुचारू हो सका।

प्रिंसिपल बबीता मेहरोत्रा की वजह से नंबर वन बना स्कूल
वहीं, प्रिंसिपल बबीता मेहरोत्रा ने बताया कि उनकी मेहनत से ही स्कूल नंबर वन बना है। अब अचानक ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। छात्रों का कहना है कि जिस समय बबीता मेडम यहां आई थी, उस वक्त बच्चों की संख्या 100 के भी नीचे थी। अब 5 सौ से भी ज्यादा बच्चें यहां पढ़ रहे है और इसका पूरा श्रेय बबीता मेडम को जाता है। लेकिन अब उनका ट्रान्सफर किसी दूसरे स्कूल में कर दिया गया है जो ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications