ये सिपाही है! मुरादाबाद में मनचलों ने महिला पुलिसकर्मी को पीटा, घटना CCTV में कैद
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में एक महिला सिपाही के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की बाइक से चल रहे मनचलों ने महिला सिपाही के सामने बाइक रोक दिया। उसके बाद उसके साथ मारपीट की।
इस मामले में सिपाही द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है की सिपाही के साथ मारपीट करने वाले आरोपी अभी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं।

यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुराना आरटीओ ऑफिस के पास का बताया जा रहा है। महिला सिपाही मुरादाबाद की एक थाने में तैनात है और किराए पर कमरा लेकर रहती है। शनिवार को शादी ड्रेस में वह मकान मालिक के पास जा रही थी।
इसी दौरान एक मनचला वहां पहुंच गया और उसके सामने बाइक खड़ी कर दिया। महिला सिपाही का कहना है की बाइक खड़ी करने के बाद लड़के ने कहा कि ' मेरी बाइक बंद हो गई है इसे स्टार्ट कर दीजिए, सिपाही ने विरोध किया तो वह अश्लील बातें शुरू कर दी।'
सिपाही द्वारा विरोध करने के बाद उसने उसके साथ मारपीट की। मारपीट का जो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें दिखाई दे रहा है कि युवक उन्हें महिला सिपाही का बाल पड़कर उसे जमीन पर पटक दिया।
जमीन पर पटकने के बाद उसे मारता रहा। इस दौरान वहां पर कुछ लोग जुट गए। लोगों ने उसके चंगुल से किसी तरह सिपाही को छुड़ाया। इस दौरान मनचले के साथ के अन्य लड़के भी पहुंच गए। इसी बीच उसके साथ के किसी लड़के ने कहा कि यह सिपाही है।
बावजूद इसके मनचले उसके साथ मारपीट करने के लिए आमादा रहे। इस दौरान महिला सिपाही अपने मोबाइल से बाइक का फोटो खींचने जाती है तो दूसरा युवक उसके साथ मारपीट करने लगता है। फिलहाल इस मामले में सिपाही द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications