यूपी: हॉस्पिटल में मां से मिलने गई बच्ची को टॉयलेट में ले जाता हैवान CCTV में कैद

Moradabad news, मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल के महिला वार्ड से बहला-फुसलाकर 6 साल की बच्ची को टॉयलेट में ले गया। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसके बाद में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर मामले को संज्ञान लिया और अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। वहीं पुलिस बच्ची के परिजनों के तहरीर दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

man tried to physically attack a minor girl by offerinng her chocolate in moradabad

दरअसल मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को प्रसव के लिए महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां महिला ने ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया। रविवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने परिवार के साथ 6 वर्षीय बच्ची भी गई थी। करीब शाम को चार बजे बच्ची वार्ड के बाहर खेल रही थी। तभी एक युवक बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने साथ जिला अस्पताल में हड्डी वार्ड के पास टॉयलेट में ले गया। वहां पर आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। तभी बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर हड्डी वार्ड में मौजूद तीमरदार वहां से दौड़कर बच्ची के पास पहुंचे। तीमारदार को आते देख आरोपित बच्ची को छोड़कर भाग गया। तीमारदारों ने बच्ची को चुप किया। उसके बाद बच्ची को उसकी मां के पास ले गए। बच्ची से आरोपित के बारे में पूछताछ की तो बच्ची आरोपित के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई।

man tried to physically attack to a minor girl by offerinng her chocolate in moradabad

मामले के संबंध सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर आरोपित की पहचान की जा रही है। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने मामले का संज्ञान लेकर सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए अस्पताल में पीड़िता के परिजनों से बातचीत की है। उनका कहना है कि ऐसे में अस्पताल के अंदर कोई सुरक्षित नहीं रह गया है। यदि रात होती तो बच्ची की आवाज तक कोई सुन नहीं पाता। ऐसे में आरोपित बच्ची के साथ गलत काम भी कर सकता था। अस्पताल प्रशासन से मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा की मांग उठाई है। उनका कहना था कि आरोपित के सामने आने पर बच्ची को उसको पहचान लेगी।

ये भी पढ़ें- Tiktok पर लगाया गांव की लड़की का फोटो, पंचायत के बाद पिता ने की जमकर पिटाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+