Ajab Gajab : शादी के 5 साल बाद महिला को आई BF की याद, पति ने कहा- जी लो अपनी जिंदगी

मुरादाबाद, 01 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पति-पत्नी और 'वो' के बीच का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शादी के बाद पांच साल बाद जब पति को अपनी पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो उसने सारे रिश्ते खत्म कर पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया। लेकिन महिला को प्रेमी के पास जाते ही पति और अपनी मासूम बेटी की याद सताने लगी। इस बात को लेकर प्रेमी से उसका विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि प्रेमी ने उसकी पिटाई भी कर दी। मामला नारी उत्थान केंद्र पहुंचा, जहां काउंसलर ने समझौता कराने के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।

शादी से पहले से चल रहा था महिला का अफेयर

शादी से पहले से चल रहा था महिला का अफेयर

मामला जिले के मझोला थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला की शादी क्षेत्र के ही युवक से करीब पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चलता रहा। इस दौरान महिला ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि इसी बीच पति ने महिला को किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया। उसके पूछने पर महिला बहाने बनाने लगी। कुछ दिन बाद पति ने फिर से पत्नी को किसी से बात करते हुए पकड़ लिया। शक होने पर उसने सख्ती से पूछा तो महिला ने बताया कि उसका शादी से पहले एक अफेयर था।

पति ने पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया

पति ने पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया

महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी से बात कर रही थी। सच जानने क बाद पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलवाने की ठान ली। उसने पत्नी को प्रेमी के पास छोड़कर उससे सारे रिश्ते खत्म कर लिए। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने लगी, लेकिन उसे अब पति और बच्ची की याद सताने लगी। जब प्रेमी को पता चला कि वह अब भी अपने पति से बात करती है तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि महिला का प्रेमी उसे मारने पीटने लगा।

प्रेमी के साथ रहने को राजी हुई महिला

प्रेमी के साथ रहने को राजी हुई महिला

महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की, जहां महिला के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया। काउंसलर ऋतु नारंग ने महिला और उसके प्रेमी दोनों के बीच काउंसलिंग कराई। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। यह भी फैसला हुआ कि महिला अब कभी अपने पति से बात नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+