बड़ी बहन से बोली युवती- जीजा से शादी करूंगी, तुम व‍िकल्‍प तलाशो, फिर...

मुरादाबाद। उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जीजा के प्‍यार में पागल एक युवती ने अपनी ही बड़ी बहन की हंसती खेलती जिंदगी तबाह कर दी। पढ़ाई करते-करते युवती का अपने जीजा के साथ प्‍यार इस कदर परवान चढ़ा क‍ि उसने जीजा के साथ सात जन्‍मों के बंधन में बंधने का फैसला ले ल‍िया। बड़ी बहन उससे अपना घर बचाने के लिए म‍िन्‍नतें करती रही, लेकिन छोटी बहन को रत्‍ती भर भी फर्क नहीं पड़ा। उसने पुलिस के सामने भरी पंचायत में साफ शब्‍दों में कह दिया कि वह अपनी मांग में सिंदूर सिर्फ जीजाजी के नाम का ही लगाएगी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

चार साल पहले हुई थी शादी

चार साल पहले हुई थी शादी

दरअसल, मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार रहने वाली महिला की शादी चार साल पहले अमरोहा के एक युवक से हुई थी। दोनों के एक संतान है। हाल ही में महिला को पता चला कि उसके पति का साली से अफेयर चल रहा है। महिला के पैरों तले जमीन खि‍सक गई। उसने जब इस बात का विरोध क‍िया तो उसे ससुराल छोड़ना पड़ गया। रोते-ब‍िलखते महिला अपने मायके पहुंची और मां-बाप को अपने दुख का कारण बताया। बेटी की बात सुनकर परिजनों के भी होश उड़ गए। इसके बाद मामला घर में सुझलाने के लिए छोटी बेटी की शादी के लिए र‍िश्‍ता देखने लगे। परिजनों ने तीन युवकों की तस्वीर युवती को द‍िखाई, लेकिन युवती ने सिरे से तीनों तस्वीरें कैंस‍िल कर दीं।

युवती ने पुलिस को बुलाया

युवती ने पुलिस को बुलाया

युवती एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। पढ़ाई के बहाने वह जीजा से म‍िलने लगी और प्‍यार परवान चढ़ने लगा। जीजा पर फिदा साली पाकबड़ा में ही किराए का कमरा लेकर रहने लगी, जहां उसका पिता पहुंचा। उसने बेटी से साथ घर चलकर रहने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। युवती अपने पिता की बात से इतना भड़क गई क‍ि उसने तत्काल यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला ल‍िया।

'जीजा से ही शादी करूंगी, विकल्प तुम्हें तलाशना होगा'

'जीजा से ही शादी करूंगी, विकल्प तुम्हें तलाशना होगा'

पुलिसकर्मी युवती और उसके पिता को थाने ले गए, जहां पुलिस की मौजूदगी में पंचायत शुरू हुई। पंचायत में बड़ी बहन को भी बुलाया गया। उसने अपने छोटी बहन से हाथ जोड़कर मिन्नतें की। उसने कहा, 'मेरा घर न तोड़ो, बख्श दो।' लेकिन युवती के माथे में शि‍कन तक नहीं आई। उसने साफ शब्‍दों में भरी पंचायत में कहा, 'मैं जीजा से ही शादी करूंगी, विकल्प तुम्हें तलाशना होगा।' युवती ने कहा कि अगर वह अपनी मांग में सिंदूर भरेगी तो स‍िर्फ जीजा के नाम का। छोटी बहन की इन बातों ने बड़ी बहन और उसके पिता को झकझोर कर रख दिया। आंखों में आंसू लिए महिला अपने पिता के थाने से वापस लौट आई।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+