सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर Muskan Narang ने पोस्ट किया वीडियो, बोलीं- 'यह मेरी आखिरी वीडियो होगी'
Fashion designer Muskan Narang ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि आज यह मेरी आखिरी वीडियो होगी। इसके बाद शायद आप लोग मुझे कभी देख नहीं पाएंगे।

Fashion designer Muskan Narang: 25 साल की फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग (Muskan Narang) का शव शुक्रवार 28 अप्रैल को उनके मुरादाबाद स्थित घर में पंखे से लटका हुआ मिला। मुस्कान होली पर मुंबई से अपने घर मुरादाबाद आई थी और वापस नहीं गई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज और जांच पड़ताल में जुट गई। मुस्कान के परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थीं। लेकिन, अपनी परेशानी के बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।
हालांकि, मुस्कान नारंग ने सुसाइड से कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होने के ताने देने का आरोप लगाया है। आप भी सुनिए वीडियो में क्या कहां फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने...
मुस्कान ने कहा, 'आज यह मेरी आखिरी वीडियो होगी। इसके बाद शायद आप लोग मुझे कभी देख नहीं पाएंगे। लोग बोलते हैं कि लाइफ में अपनी प्रॉब्लम शेयर करो। शेयर करने से सब सही हो जाता है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैंने बहुत कोशिश की, सबको समझाने की कोशिश की।'
मुस्कान ने वीडियो में आगे बोलते हुए कहा कि 'मैंने बहनों को, माता-पिता को और दोस्तों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, सब उल्टा मुझे समझाने लगे। ये जो आज मैं कर रही हूं। सब मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी का इन्वॉलमेंट नहीं है। तो आप प्लीज किसी को ब्लेम न करें.. मेरे जाने के बाद।'
इस दौरन मुस्कान ने सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होने के ताने देने का आरोप भी लगाया। वहीं, एक दूसरी वीडियो में मुस्कान काफी परेशान नजर आ रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मुस्कान ने कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी आपको जो महसूस होता है उसे समझाना मुश्किल होता है।'
इसके साथ ही, टूटे दिल की इमेज भी शेयर की है। वहीं, बैक ग्राउंड में 'दर्द पहले से है ज्यादा' सॉन्ग बज रहा है। तो वहीं, अब मुस्कान के इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनके परिवार काफी सदमे में है। मुस्कान के पिता की मानें तो शुक्रवार सुबह 8 बजे जब वो कमरे से बाहर नहीं आई।
इसपर मैंने मुस्कान को अवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। मुस्कान का कमरा अंदर से बंद था तो खिड़की से झांक कर देखा। उसका शव दुपट्टे के जरिए पंखे से लटका हुआ था। मुस्कान का शव देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोल और शव नीचे उतरा गया। जांच-पड़ताल के बाद मुस्कान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मुस्कान के परिजनों का कहना है कि वह होली पर मुंबई से घर आई थी।
हालांकि, वह वापस मुंबई नहीं गई। गुरुवार की रात मुस्कान ने परिवार के साथ बैठकर खाना भी खासा था। कहा कि पिछले कुछ समय से वह परेशान थी, लेकिन अपनी परेशानी के बारे में उसने किसी कुछ नहीं कहा। परिवार वालों ने बताया कि वह खुश दिख रही थी और सबसे बातें भी की थी।
तब तक उन्हें कोई ऐसा एहसास भी नहीं था कि मुस्कान आत्महत्या जैसा कोई कदम उठाएगी। सीओ सिविल लाइंन्स अर्पित कपूर ने बताया, फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। शुरुआती जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications