घायल को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, परिजन बोले- मंत्री से पैसा लेकर किया फर्जी एनकाउंटर

Moradabad news, मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यूपी पुलिस पर एक बार फिर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा है। दरअसल, मुरादाबाद की कटघर पुलिस जिला अस्पताल में एक घायल को लेकर पहुंची। पीछे से उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर कर पैर पर गोली मारने का आरोप लगाया। वहीं, जब मीडियाकर्मी मौके पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने मीडियाकर्मियों से अभद्रता भी की।

fake encounter allegation on up police in moradabad

क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद के जिला अस्पताल के एमरजेंसी वॉर्ड में पुलिस एक घायल को लेकर पहुंची। इसी दौरान घायल के परिजनों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। घायल के परिजनों के अनुसार, थाना कटघर क्षेत्र निवासी सन्नी दिवाकर की किसी पुराने मामले में कोर्ट में पेशी थी। वह बाइक से कचहरी गया था। घर लौटते समय पुलिस ने उसे कचहरी के नजदीक बाला जी मंदिर के पास से उठा लिया और रात के समय रामगंगा पुल पर ले जाकर उसके पैर में गोली मार दी।

fake encounter allegation on up police in moradabad

मंत्री से पैसे लेकर फर्जी एनकाउंटर का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि दीपक नाम के किसी मंत्री ने सन्नी की रंजिश चली आ रही है। कटघर पुलिस ने मंत्री से पैसे लेकर सन्नी का फर्जी एनकाउंटर किया है। बता दें, एनकाउंटर की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे मीडिया कर्मियों को पहले तो अंदर जाने से रोका गया। आरोप है कि इसके बाद मुरादाबाद पुलिस हाथापाई पर उतर आई और कैमरे चला रहे मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगी। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+