मिर्जापुर के बाद मुरादाबाद में सरकारी अस्‍पताल के बेड पर बैठा मिला कुत्‍ता,AAP MLA के 'बयान' पर मचा था बवाल

Dog Found Sitting On Bed Of Government Hospital In Moradabad: मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने हाल ही में बयान दिया था, 'यूपी के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।' इस बयान के बाद काफी बवाल मचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विधायक के खि‍लाफ एफआईआर भी दर्ज की। सोमनाथ भारती ने ये बयान मिर्जापुर में सरकारी अस्‍पताल के बेड पर कुत्‍तों के बैठे मिलने के बाद दिया था। अब मुरादाबाद के सरकारी अस्‍पताल में मरीज के बेड पर एक कुत्‍ता आराम फरमाता मिला। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने कुत्‍ते को वॉर्ड से बाहर निकाला। इस मामले में कार्य वाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

dog found sitting on bed of government hospital in Moradabad After Mirzapur

दीनदयाल उपाध्‍याय जिला अस्‍पताल का मामला

मामला दीनदयाल उपाध्‍याय जिला अस्‍पताल का है, जहां मरीज के बेड पर कुत्‍ता बैठा मिला। कुत्‍ते को देख मरीजों और उनके तीमारदारों में डर फैल गया। किसी तरह कुत्‍ते को वॉर्ड से बाहर भगाया गया। वॉर्ड में मौजूद मरीजों ने बताया कि लापरवाह अस्‍पताल कर्मचारियों के कारण अक्‍सर कुत्‍ते वॉर्ड में घुसकर बेड पर चढ़कर बैठ जाते हैं। भगाने की कोशि‍श करो तो काटने को दौड़ते हैं। मरीजों का कहना है कि इसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अस्‍पताल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक मरीज ने बताया कि शि‍कायत के बाद भी कुत्‍ते को भगाने के लिए कोई नहीं आता। अक्‍सर मरीजों को ही कुत्तों को भगाना पड़ता है। इस दौरान डर लगता है कि कहीं कुत्ता काट न ले।

मिर्जापुर के सरकारी अस्‍पताल में बेड पर बैठा पाया गया था कुत्‍ता

बता दें, कुछ दिन पहले मिर्जापुर के सरकारी अस्‍पताल में भी मरीजों के बिस्‍तर पर कुत्‍ता बैठा पाया गया था। इसको लेकर आप व‍िधायक और दिल्‍ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने बयान दिया था। इसके बाद उनके खि‍लाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उन्‍होंने कहा था कि यूपी के अस्‍पतालों में बच्‍चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्‍तों के बच्‍चे पैदा हो रहे हैं। इसपर हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने रायबरेली में आप विधायक पर काली स्‍याही फेंकी थी। इसके बाद सीएम योगी के खिलाफ अमर्यादित टिप्‍पणी करने पर सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्‍हें 14 दिन की न्‍यायिक ह‍िरासत में भेजा गया। सोमनाथ भारती फिलहाल सुल्‍तानपुर जेल में बंद हैं। शुक्रवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+