PM नरेंद्र मोदी अब इस दिन आएंगे पंजाब, जानिए दौरे का उद्देश्‍य क्‍या है?

मोहाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पंजाब आने वाले हैं। आगामी 24 अगस्त को उनका मोहाली के मुल्लांपुर में कार्यक्रम है। यहां पर मोदी टाटा मेमोरियल अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि, यह अस्पताल कैंसर मरीजों को किफायती इलाज मुहैया करवाने के लिए तैयार किया गया है। यहां पर कई नामचीन डॉक्‍टरों को रखा जाएगा। मरीज फायदे में रहे, इसलिए उच्च स्तर का इलाज दिया जाएगा।

Punjab: Prime Minister Narendra Modi will visit Mohali, schedule On 24 August 2022

एक चिकित्‍सक ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को मुल्लांपुर में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि, यह अस्पताल होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं खोज केंद्र के नाम से बनाया गया है। इसे टाटा मेमोरियल अस्पताल भी कहा जा सकता है। जानकारी के अनुसार,यहां पर कैंसर मरीजों को किफायती इलाज मुहैया करवाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, मोदीजी ही इसका उद्घाटन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं खोज केंद्र के नाम से यह अस्पताल चलेगा। इस अस्पताल में मरीजों को उच्च स्तर का इलाज दिया जाएगा।

Punjab: Prime Minister Narendra Modi will visit Mohali, schedule On 24 August 2022

पहले सुरक्षा में चूक होने पर वापस लौटे थे
गौरतलब है कि, मोदी इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब आए थे। तब पंजाब में कांग्रेस सत्‍ता में थी। भाजपाइयों का कहना है कि, उस दौरान मोदीजी की सुरक्षा में चूक हुई थी। उस रोज फिरोजपुर जाते समय रास्ते में एक फ्लाईओवर पर उनके काफिले को करीब 20 मिनट तक रोका गया था। इसके बाद वह बिना फिरोजपुर गए आधे रास्ते से ही वापस लौट गए थे। अब आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में मोदी पहली बार पंजाब के दौरे पर आने वाले हैं। भाजपाइयों ने कहा है कि, राज्‍य सरकार को प्रधानमंत्‍री के दौरे के दौरान पुख्‍ता सुरक्षा प्रबंधों का ध्यान रखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+