लव मैरिज करने वाली टीचर का मर्डर, पांच साल की बेटी ने यूं बयां किया हत्या का आंखों देखा हाल
मोहाली। एक अंकल आया...। उसका चेहरा ढका हुआ था...। उसके हाथ में बंदूक थी...। आते ही वह मम्मी को दो-तीन गोली मारी...और फिर भाग गया। यह खौफनाक मंजर पांच साल की उस मासूम ने बयां किया, जिसकी टीचर मां सरबजीत कौर की गुरुवार सुबह मोहाली के खरड़ इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरबजीत कौर की हत्या क्यों और किसने की। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार सरबजीत कौर के भाई दिलप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन ने वर्ष 2012 में घरवालों की मर्जी के बिना बरनाला निवासी हरविंदर सिंह संधू के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों स्टडी वीजा पर फ्रांस में जाकर रहने लगे। जहां पर उनके घर बेटी अराध्या ने जन्म लिया। विवाह के बाद दोनों में अन बन रहने लगी जिसके चलते विवाद के कारण वह लोग करीब एक साल पहले वापिस आ गए थे व निजी कारणों के चलते पती-पत्नी में घरेलू विवाद चल रहा था। जिस कारण सर्बजीत कौर पती से अलग रहने लगी।
सरबजीत कौर मोहाली फेज 4 स्थित अपने मायके परिवार में भी आने जाने लगी थी। सर्बजीत ने पहले गांव दाऊ स्थित रामगढ़ में किराए पर घर लेकर रहना शुरू किया था। दोनों क बीच तलाक का केस भी चल रहा था। अप्रैल 2019 में सरबजीत ने स्कूल में बतौर टीचर ज्वायनिंग की थी और वही पर अनी बेटी का दाखिला भी करवा दिया था। गुरुवार को वह स्कूल में डयूटी पर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में किसी ने उसकी हत्या कर दी। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।












Click it and Unblock the Notifications