UP News: मिर्जापुर में उड़द की दाल से बने वड़े ने ली दो लोगों की जान, तीन की हालत गंभीर, पूरे गांव में दहशत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में उड़द की दाल का वड़ा बनाकर खाने से एक परिवार के 6 लोग बीमार हो गए। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ले जाने पर परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। जब की तीन लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। संभावना जताई जा रही है कि उड़द की दाल से बना हुआ वड़ा खराब हो चुका था। और उसे खाने के बाद परिवार के सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। फूड पॉइजनिंग के चलते ही उनकी मौत हुई है।

Mirzapur news today

Recommended Video

    मिर्जापुर में उड़द की दाल से बने वड़े ने ली दो लोगों की जान, तीन की हालत गंभीर, पूरे गांव में दहशत

    हालांकि मौत के पीछे फूड पॉइजनिंग के कारण है या फिर किसी अन्य कारण से परिवार के सदस्यों की मौत हुई है इसके बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस भी गांव में और अस्पताल में पहुंचकर परिजनों से पूछताछ करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

    यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के टिकारपुर मसारी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में टेढ़ई बिंद का परिवार रहता है। परिवार की महिलाओं द्वारा रविवार को उड़द की दाल भिगोई गई थी। उसी दाल से रविवार शाम को वड़ा बनाया गया। वड़ा को परिवार के सभी सदस्यों ने खाया और सोने चले गए।

    रात में सोने के बाद अचानक परिवार के सदस्यों को उल्टी और दस्त होने लगी। पहले तो लोगों को लगा कि यह ऐसे ही हो रहा है। लेकिन जब परिवार के सभी लोग परेशान हो गए तो उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचाने के बाद 65 वर्षीय पतिया बिंद और उनकी 13 वर्षीय पोती सीता कुमारी की मौत हो गई।

    दो लोगों की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम पसर गया वहीं 40 वर्षीय रमाशंकर, 70 वर्षीय टेढ़ई, 25 वर्षीय रानी देवी और 6 वर्षीय गीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां का इलाज शुरू हुआ। इलाज के बाद परिवार के लोग रात में घर लौट गए।

    घर लौट के बाद अचानक दोबारा परिवार के तीन लोगों की तबीयत खराब हो गई। उसके बाद फिर तीनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज प्रारंभ हुआ। वहीं सोमवार सुबह में घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+