UP News: मौत ने छीन लिया मुंह से निवाला, खाना खाते समय हुआ हादसा, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मिर्जापुर के कटरा कोतवाली में एक गोदाम की दीवार गिरने के चलते उसमें दबकर एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों खाना खा रहे थे।
सूचना मिलने के बाद कटरा कोतवाली की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मलबे में दबे महिला और पुरुष को बाहर निकाल ली। दोनों की लाश को बाहर निकालने के बाद पुलिस द्वारा उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

दरअसल, घंटाघर निवासी 30 वर्षीय राकेश वर्मा पुत्र अर्जुन वर्मा और गणेशगंज निवासी 40 वर्षीय शाहजहां पत्नी अशफाक शास्त्री पुल के समीप मसाला फैक्ट्री में काम करते थे। बताया जा रहा है कि शास्त्री पुल के समीप विशाल सोनकर नामक व्यक्ति का एक गोदाम था जिसमें कुछ हिस्सा उसने मसाला फैक्ट्री और कुछ हिस्सा उसने टाइल्स के गोदाम के लिए दे रखा है।
इस गोदाम में स्थित मसाला फैक्ट्री में बुधवार को मजदूर काम कर रहे थे और खाना खाने की छुट्टी होने पर लोग टाइल्स के गोदाम की दीवार के समीप बैठकर खाना खाने लगे। बताया जा रहा है की टाइल्स अधिक लोड होने के चलते टाइल्स का वजन दीवार सह न सकी और मसाला फैक्ट्री की तरफ ढह गई।
दीवार गिरने के बाद वहां पर अपरा तफरी मच गई। मजदूर वहां से चिल्लाते हुए दूर भाग निकले जब के राकेश वर्मा और शाहजहां दीवार के मलबे में दब गए। थोड़ी देर बाद साथ के मजदूरों ने जब दोनों को नहीं देखा तो मलवा हटाने लगे उसके बाद दोनों की लाश मिली।
इस घटना की जानकारी होने के बाद बुधवार को सायंकाल मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए शोक संवेदना प्रकट की गई। उन्हाेंने लिखा कि "मिर्ज़ापुर जनपद में शास्त्री पुल के पास दीवार गिरने से 2 लोगों के दबकर असमय मौत की दुःखद जानकारी प्राप्त हुई है। दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदनायें हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें! ऊं शांति!"












Click it and Unblock the Notifications