UP News: यूपी के मिर्जापुर में पोस्टमार्टम हाउस से 'मुर्दा' हुआ गायब, हादसे में हुई मौत, परिवार भी सदमे में
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मिर्जापुर जनपद में ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल में मौत होने के बाद मृतक की डेड बॉडी पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था।
मौत के बाद उसके पास से मिले कागजात के आधार पर और सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। जानकारी के बाद परिजन शनिवार को डेड बॉडी लेने के लिए पहुंचे तो पता चला कि मृतक की डेड बॉडी पोस्टमार्टम हाउस से गायब हो गई थी।

मिर्जापुर के मुर्दाघर से डेड बॉडी गायब होने यह जानकारी मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में काम करने वाले कर्मचारी और डॉक्टर तथा पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। इस मामले में मृतक का शव नहीं मिलने के बाद उसके परिजनों द्वारा लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
2 जनवरी को ट्रेन से गिरकर घायल हुआ था युवक
दअरसल, मध्य प्रदेश जनपद के सिंगरौली जनपद के जरहा गांव का रहने वाला 24 वर्षीय अमित कुमार गुप्ता बीते 2 जनवरी को रेणुकूट स्टेशन से अपने घर लौट के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। इसी दौरान वह चुनार थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था।
ट्रेन से यात्री की गिर के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद चुनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान अमित के रूप में हुई।
उसके बाद पुलिस द्वारा डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस की मर्च्युरी में रखवा दिया गया। इधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को परिजन मिर्जापुर पहुंचे। मिर्जापुर के चुनाव थाने में पहुंचने के बाद प्रयोजनों ने मृतक के बारे में पूछताछ की। उसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो पता चला कि वहां से अमित कुमार गुप्ता की डेड बॉडी गायब है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि मृतक की डेड बॉडी किसी दूसरे की डेड बॉडी से बदल गई है। फिलहाल अब यह मामला चर्चा में बना हुआ है वहीं अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications