UP News: कुत्ते के शव के लिए दो पक्ष हुए आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे, निकलीं बंदूकें, वीडियो हुआ वायरल

UP News: मंगलवार को मिर्ज़ापुर जिले में एक कुत्ते के शव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और बंदूकें भी निकल गईं। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में दर्जन भर लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों पक्षों में हुई मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ जांच पड़ताल करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

up-news-both-sides-fight-fiercely-for-the-dead-body-of-the-dog

यह मामला मिर्जापुर जनपद के देहात कोतवाली अंतर्गत सिरसी गहरवार गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले ग्राम प्रधान के दरवाजे पर किसी ने मंगलवार की सुबह में मरा हुआ कुत्ता फेंक दिया। मरा हुआ कुत्ता फेक जाने की जानकारी मिलने के बाद प्रधान के परिजन विपक्षियों के घर पहुंचे और पूछताछ करना शुरू किया।

यह भी बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान विकास सिंह और रामसुभग सिंह के बीच चुनाव के समय से लेकर ही विवाद चल रहा है। मंगलवार को ग्राम प्रधान विकास के दरवाजे पर मरा हुआ कुत्ता फेंके जाने के बाद विकास के पक्ष के लोग राम सुभग सिंह के घर पहुंचे।

दूसरे पक्ष का आरोप है कि ग्राम प्रधान और उनके साथ के लोगों ने पहुंचते ही गाली गलौज देने के साथ मारपीट करना शुरू कर दिए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। बात बढ़ी तो लोग बंदूक निकाल लिए और खुद का वर्चस्व कायम करने के लिए हवाई फायरिंग की गई।

इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वही दोनों पक्ष में लाठी डंडा चलने और मारपीट में ग्राम प्रधान के पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के आठ लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इस मारपीट में करीब दर्जन पर लोग घायल हुए हैं जिनमें गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल से वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछताछ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+