UP Mirzapur News: ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर हाथ सेंक रहे थे मासूम भाई-बहन, अचानक लगी आग और...

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर जनपद में भीषण ठंड से बचने के लिए शनिवार को अलाव जलाकर हाथ सेंक रहे दो भाई-बहन आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं इस घटना के बाद परिवार के लोग काफी दुःखी हैं। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे काफी झुलस गए हैं हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह पूरी घटना मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र की है।

up-mirzapur-news-innocent-brother-and-sister-got-burnt-while-heating-bonfire

अहरौरा थाना क्षेत्र के धुरिया गांव में राम लोटन का मकान है। बताया जा रहा है कि शनिवार को राम लोटन का 6 वर्षीय बेटा सत्यम और 4 वर्षीय बेटी वंदना घर के सामने अलाव जलाकर हाथ सेंक रहे थे। उनके पास परिवार का कोई और सदस्य मौजूद नहीं था।

इसी दौरान बच्चों ने अलाव में खरपतवार डाल दिया, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि आग के विकराल रूप धारण करने के बाद मासूम बच्चे उसे बुझाने का प्रयास किए इस दौरान दोनों आग की चपेट में आ गए।

बच्चों द्वारा चींख पुकार मचाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने तब तक दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों बच्चों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों द्वारा ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

ट्रामा सेंटर में दोनों बच्चों का उपचार चल रहा है। इस बारे में डॉक्टर आशीष कुमार द्वारा बचाया गया कि बच्चों का चेहरा और छाती जल गया है। स्थिति चिंताजनक है हालांकि अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। अलाव से दोनों बच्चों के झुलसने के बाद गांव में मातम पसरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+