VIDEO: जब केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बर्थडे पर गाया 'होशवालों को खबर क्या', हुआ वायरल
Mirzapur News, मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव 2019 में जहां भाषा की मर्यादा टूटती जा रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल गाना गाते हुए दिखाई दे रही है। केंद्रीय मंत्री को गाना गाते हुए जहां भाजपा कार्यकर्ता हैरान है वहीं, विरोधी भी कर रहे है कि आवाज में जादू है।

अनुप्रिया के जन्मदिन का है वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 2 मई का बताया जा रहा है। जिस दिन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्म दिन था। अपने जन्मदिन के अवस पर केंद्रीय मंत्री भाजपा के चुनावी कार्यालय पर लोगों को संबोधित कर रही थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सुरीली आवाज में गाना गया "होश वालो को खबर क्या, बेखुदी क्या चीज है" सुनकर कार्यकर्ता भी खुश थे।
कार्यकर्ता भी हुए खुश
वह चुनाव प्रचार के लिए शहर में आयोजित भाजपा और अपना दल(एस) के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची थी। इस बीच कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री से कुछ गुनगुनाने का आग्रह किया, तो पहले तो उन्होंने कहा कि क्या गाये। इसके बाद जब उन्होंने गाना शुरू शुरू किया तो हर कोई स्तब्ध रह गया। मंत्री को गाना गाते हुए देख वहां मौजूद कार्यकर्ता भी खुश दिखाई दिये।
19 मई को अंतिम चरण में है चुनाव
मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट पर 19 मई को चुनाव है। यहां पर भाजपा-अपना दल एस की प्रत्याशी व वर्तमान सांसद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल है। सपा -बसपा गठबन्धन से मछलीशहर के सांसद राम चरित्र निषाद और कांग्रेस से ललितेशपति त्रिपाठी के बीच मुकाबला है। मैदान में नौ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
ये भी पढ़ें:- मिर्जापुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications