UP: पेड़ से बांधकर युवक को जानवरों की तरह पीटा, Video Viral होने पर मचा हड़कंप, अधिकारी बोले- होगी कार्रवाई
UP News: मिर्ज़ापुर जिले में एक वर्दीधारी व्यक्ति द्वारा एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो पिछले 16 जून का बताया जा रहा है।
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में एक व्यक्ति को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेड़ से बांधकर बेरहमी पूर्वक पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच कर कारवाई करने की बात कही जा रही है।
यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के वन विभाग रेंजर कार्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति को पेड़ के सहारे खड़ा किया गया है और दो लोगों ने उसका हाथ पकड़ा हुआ है।

हाथ पकड़ने के बाद वर्दीधारी एक युवक पीछे से डंडे से उसे बेरहमी पूर्वक पीट रहा है। पीटा जा रहा है युवक चिल्ला चिल्ला कर छोड़ने की गुहार लगा रहा है लेकिन मारने पीटने वाले लोगों को उस पर रहम नहीं आ रहा है। इस वीडियो को ट्विटर सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है।
इस बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि यह वीडियो बीते 16 जून का है। वीडियो में जिस व्यक्ति को मारा पीटा जा रहा है उसका नाम समीम है और वह हलिया थाना क्षेत्र के ददरी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 15 जून को उसे उसके घर से पकड़ कर लाया गया और वन रेंज के हवालात में रख दिया गया।
हवालात में रखे जाने के बाद उसका मेडिकल कराया गया फिर बाद में 16 जून को कार्यालय के सामने रेंजर के कहने पर वन कर्मियों द्वारा उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया। पिटाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया और बीते 27 जून को उसे बेल मिली।
जेल से बाहर आने के बाद अब शमीम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यहां लोगों द्वारा बेरहमी पूर्वक पिटाई कर रहे वन कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है वहीं शमीम भी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
इस बारे में कैमूर वन्यजीव प्रभाग के वन्य जीव प्रतिपालक अधिकारी अरविंद कुमार द्वारा मीडिया कर्मियों को बताया गया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि वन कर्मियों द्वारा युवक की पिटाई की जा रही है। वीडियो हलिया क्षेत्र का बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications