मिर्जापुर में बिजली चेक करने आई टीम ने किया ऐसा काम, उपभोक्ता ने अधिकारी को गिराकर पीटा, FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में बिजली चेकिंग करने के लिए पहुंची टीम की ग्रामीणों द्वारा पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ग्रामीण बिजली चेकिंग करने पहुंचे अधिकारियों को खेत में गिराकर पीट रहे हैं।
इस मामले का वीडियो जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अवशयक कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के हरदी गुलालपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की पुरानी बस्ती में रविवार को बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने के लिए पहुंची थी। इस बारे में और अभियंता नईम खान द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में बताया गया कि रामसागर नामक उपभोक्ता का 73436 रुपए बिजली बिल बाकी है।
बलहारा पावर हाउस की बिजली विभाग की टीम रामसागर के घर पहुंचकर और उसका कनेक्शन काट दिया। बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद रामसागर काफी नाराज हो गया। इस दौरान उसका बेटा भी वहां पर पहुंच गया। उसके बाद बाप बेटी दोनों बिजली विभाग की टीम से कहासुनी करने लगे।
अधिकारियों को पिता और फाड़ दिए कागजात
अवर अभियंता नईम खान द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रामसागर और उसके बेटे ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग की चेकिंग कर रही टीम को खेत में गिराकर पीटा। इतना ही नहीं उन लोगों ने सरकारी कागजात भी फाड़ दिया।
इस मामले में अगर अभियंता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। मामले में एसडीओ सुनील कुमार यादव द्वारा बताया गया कि उपभोक्ता द्वारा बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई है। मामले में उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है और आवश्यक कार्रवाई चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications