Mirzapur में भाभी की जगह Exam दे रही थी ननद, जांच के बाद अधिकारी भी रह गए हैरान
मिर्जापुर में भाभी की जगह विज्ञान की परीक्षा दे रही ननंद को जांच के दौरान पकड़ लिया गया। इस मामले में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए ननद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

UP Board Exam में तमाम कड़ाई के बावजूद नकल करने और परीक्षा पास होने के लिए लोगों द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही मामला एक मिर्जापुर के सामने आया है जहां अपनी भाभी को परीक्षा पास कराने के लिए एक ननद परीक्षा दे रही थी। प्रवेश पत्र जांच के दौरान उड़न दस्ते ने उसे पकड़ लिया और उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी छात्रा के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
भाभी की जगह दे रही थी हाईस्कूल की परीक्षा
दरअसल पूरा मामला मिर्जापुर जिले के पहाड़ी विकासखंड अंतर्गत दांती गांव में स्थित रामकरन मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में सोमवार को हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा कक्ष में सभी परीक्षार्थी प्रवेश कर चुके थे और प्रश्न पत्र हल कर रहे थे इसी बीच उड़नदस्ता वहां पहुंचा। क्लास रूम में उड़न दस्ते द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो इस दौरान एक छात्रा की हरकत उन्हें संदिग्ध प्रतीत हुई। उसके बाद उड़न दस्ते में शामिल टीम द्वारा जब जांच पड़ताल किया गया तो पता चला कि छात्रा का नाम संगीता यादव है जो रेनू यादव बनकर परीक्षा दे रही है। बाद में टीम द्वारा जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो पता चला कि संगीता यादव अपनी भाभी रेनू यादव को हाई स्कूल की परीक्षा पास करवाना चाहती थी और उनके स्थान पर वह परीक्षा दे रही थी।
टीम द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा, की जा रही जांच
इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह द्वारा बताया गया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। दांती गांव स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में एक छात्रा दूसरे स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ी गई है। उड़न दस्ते की टीम द्वारा संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया और छात्रा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं छात्रा द्वारा अपनी भाभी को परीक्षा पास कराए जाने के लिए परीक्षा दिए जाने के मामले को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चा भी की जा रही है।
दोस्त के लिए अपना करियर लगाया दांव पर
इसी तरह चंदौली से भी एक मामला सामने आया है। चंदौली जिले के इनायतपुर में स्थित स्वर्गीय बच्चन मौर्य इंटर कॉलेज में सोमवार को उड़न दस्ते द्वारा एक युवक को दूसरे के स्थान पर बैठकर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि उड़न दस्ते की टीम कॉलेज में जब जांच करने पहुंची तो परीक्षा दे रहा एक छात्र उनको संदिग्ध प्रतीत होगा। टीम जब उसके पास पहुंच कर प्रवेश पत्र तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि परीक्षा दे रहे अभियुक्त का नाम जुम्मन अली है जो अभिषेक यादव पुत्र जयप्रकाश यादव की जगह परीक्षा दे रहा था। टीम द्वारा पूछताछ पर उसने बताया कि उसका मित्र अभिषेक यादव बार-बार परीक्षा में फेल हो जा रहा था, ऐसे में वह अपने दोस्तों को पास कराने के लिए उसके स्थान पर परीक्षा दे रहा था। वही जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली जयप्रकाश द्वारा बताया गया कि इस मामले की जानकारी होने के बाद केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications