सोनभद्र नरसंहार: मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

मिर्जापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को सोनभद्र जिले में हुए नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने वाराणसी पहुंची। यहां घायलों के परिजनों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते वक्त 25 किलोमीटर पहले नारायण पुलिस चौकी पर प्रशासन ने रोका लिया है। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे किस कानून के तहत रोक लिया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी वहीं धरने पर बैठ गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया औऱ चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया।

पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस ने लिया हिरासत में

वहीं प्रशासन ने प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सोनभद्र के मूर्तिया गांव में धारा 144 लगी हुई है। हिरासत में लेने के बाद प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन वे जहां ले जाएंगे हम जाने को तैयार हैं। लेकिन झुकेंगे नहीं। फिलहाल प्रियंका को चुनार गेस्ट हाउस ले रखा जाएगा। इससे पहले प्रियंका सुबह 9:40 पर वाराणसी पहुंचने के बाद ट्रामा सेंटर में गईं। जहां उन्‍होंने सोनभद्र के घोरावल कोतवाली इलाके के धुम्मा गोलीकाण्ड में घायल हुए लोगों से हाल चाल पूछा।

मृतकों के परिजनों से मिलने वाराणसी पहुंची प्रियंका

मृतकों के परिजनों से मिलने वाराणसी पहुंची प्रियंका

सोनभद्र जिले में 17 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचीं। तय समय के मुताबिक प्रियंका गांधी को शुक्रवार सवेरे साढ़े 9 बजे वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचना था लेकिन वह 45 मिनट देरी से पहुंची थीं। प्रियंका गांधी सोनभद्र जाने से पहले करीब 11 बजे बीएचयू के ट्रामा सेंटर अस्पताल जाकर, यहां सोनभद्र हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल लोगों और उनके परिजनों से मिलीं। जिनका यहां इलाज चल रहा है।

क्या है मामला

क्या है मामला

17 जुलाई को सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव में जमीन कब्जाने को लेकर फायरिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि जिस 100 एकड़ जमीन के लिए ये खूनी तांडव हुआ, उसे ग्राम प्रधान यज्ञ दत्त ने एक आईएएस अधिकारी से खरीदी थी, लेकिन गांव वाले इस जमीन पर कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि वो लंबे समय से इस पर काम कर रहे हैं। आरोप है कि बुधवार दोपहर को ग्राम प्रधान यज्ञ दत्त के लोग 15 से 20 ट्रैक्टर में भरकर आए और उन्होंने गांव वालों पर हमला कर दिया। उनपर बंदूक तान दी और ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला। इस खूनी संघर्ष में 10 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए थे।

ग्राम प्रधान समेत 27 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम प्रधान समेत 27 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त भोर्तिया समेत अभी तक 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपितों के पास से पांच लाइसेंसी बंदूकें बरामद हुई हैं, साथ ही छह ट्रैक्टर भी कब्जे में लिए गए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस की मानें तो इस नरसंहार में 28 को नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+