सोनभद्र कांड: पीड़ित परिवार से मिलकर रो पड़ीं प्रियंका गांधी, देखें Photo

Recommended Video

    Sonbhadra: Priyanka Gandhi से लिपटकर रोये पीड़ित, Congress देगी 10 लाख रु. | वनइंडिया हिंदी

    मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है कि सामूहिक नरसंहार मामले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने शुक्रवार को रोक लिया था जिसके बाद पिछले 24 घंटे से प्रियंका गांधी धरने पर बैठी हैं। इसी दौरान शनिवार को 15 पीड़ित परिवार प्रियंका गांधी से मिलने चुनार पहुंचे। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि जिला प्रशासन ने मुझे सिर्फ 2 लोगों से ही मिलने दिया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीड़ितों की तकलीफ सुनकर उन्हें ढांढस बंधाया।

    pictures of Priyanka Gandhi weeping during Sonbhadra victims family meeting

    प्रियंका गांधी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 पीड़ित परिवारों की मुझसे मुलाकात नहीं कराई है सिर्फ 2 लोगों को मुझसे मिलाया गया है।

    pictures of Priyanka Gandhi weeping during Sonbhadra victims family meeting

    इस मौके पर वो अपने आंसू रोक नहीं पाई। प्रियंका गांधी ने आंचल से आंसू पोंछते हुए पीड़ित परिजनों को कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं।

    pictures of Priyanka Gandhi weeping during Sonbhadra victims family meeting

    इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जिला प्रशासन ने 15 पीड़ित परिवारों को गेट के बाहर ही रोक दिया।

    pictures of Priyanka Gandhi weeping during Sonbhadra victims family meeting

    प्रियंका गांधी ने कहा कि इस दौरान जिला प्रशासन में मुझे भी पीड़ित परिवारों से मिलने गेट तक भी नहीं जाने दिया गया।

    pictures of Priyanka Gandhi weeping during Sonbhadra victims family meeting

    इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं जब तक परिवार के सदस्यों से नहीं मिलूंगी तब तक नहीं जाऊंगी। उन्होंने कहा कि मुझे राहुल गांधी ने भेजा है और वो जनता की आवाज बनकर उठाती रहेंगी।

    pictures of Priyanka Gandhi weeping during Sonbhadra victims family meeting

    बता दें कि सोनभद्र में 17 जुलाई को 10 आदिवासियों को जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+