Mirzapur News: बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कैशियर से तमंचे के बल पर लूटे 6 लाख रुपये, घटना CCTV में कैद
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार सुबह करीब 4 बजे दो बदमाश वहां पहुंचे और फिर मैनेजर पर बंदूक तान दी। बंदूक तानने के बाद दोनों बदमाशों ने कैश काउंटर खुलवाया।
कैश काउंटर खुलवाने के बाद बदमाशों ने उसमें रखे 6 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। डेढ़ मिनट के वीडियो में लूट की वारदात दिखाई दे रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसपी अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे और मैनेजर से पूछताछ की। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी ने पुलिस टीम गठित की है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दरअसल, मिर्जापुर जनपद के थाना लालगंज अंतर्गत बस्तरा मोड़ पर भदोही जनपद की औराई की रहने वाले सूरज शंकर मिश्रा का ज्ञान गंगा नाम से पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर मुकुंद तिवारी मैनेजर है। इस बारे में मैनेजर मुकुंद तिवारी द्वारा बताया गया कि सोमवार सुबह 4:00 बजे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।
इस दौरान कैशियर बसंत लाल और सेल्समेन दोनों सोए हुए थे। दोनों बदमाशों ने सेल्समैन को तमंचा सटा दिया और सेल्समैन से कहा कि जितना पैसा है तुरंत हमें दे दो। उसके बाद उन लोगों ने कैशियर को उठाया। कैसी और को उठाकर लोगों ने उसे चाबी मांगी और काउंटर में रखा कैश निकाल लिया।
मैनेजर ने यह भी बताया कि रविवार होने की वजह से बैंक बंद था और दो दिन का कलेक्शन काउंटर में रखा गया था। करीब 6 लाख रुपए लोड कर दोनों बदमाश डेढ़ मिनट के अंदर वहां से फरार हो गए। मैनेजर ने कहा कि जाते समय लोगों ने धमकी भी दिया कि अगर किसी से शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे।
सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज और बाइक से आने जाने का फुटेज मिला है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications