Mirzapur: टीचर ने छात्रा के साथ रंग लगाने के बहाने की अभद्रता, वीडियो वायरल होते ही जाना पड़ा जेल
एक छात्रा को होली पर रंग लगाने के बहाने एक टीचर गलत तरीके से छू रहा था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया और टीचर को जेल भेज दिया।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाले अध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजकीय आईटीआई कॉलेज में छात्रा के साथ गलत व्यवहार करते हुए, रंग लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच सीओ सिटी को दी गई थी, जहां जांच के बाद पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 24 घंटे के भीतर पुलिस के द्वारा यह कार्यवाई की गई है।

होली के आस-पास का था वीडियो
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में राजकीय आईटीआई कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में अध्यापक एक छात्रा को गलत तरीके से रंग लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए थे। इसके साथ ही एसपी ने जांच के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम भी गठित की थी। पुलिस टीम ने जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी अध्यापक विजय सिंह पुत्र स्व रामपति सिंह निवासी मोहनपुर भवरख को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Recommended Video

'महिला संबंधी अपराध में की जाएगी सख्त कार्यवाई'
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच की गई। जांच में पता चला कि यह वीडियो होली के आस-पास का है। कटरा पुलिस ने अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को इनाम से पुरस्कृत भी किया गया है। मिर्जापुर जिले में महिला संबंधित अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications