Mirzapur News: मुंबई जनता एक्सप्रेस में टॉयलेट के पास सूटकेस में मिली महिला की लाश, दुर्गंध आने से हुआ खुलासा
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में मुंबई जनता एक्सप्रेस में टॉयलेट के पास एक सूटकेस में शुक्रवार को महिला की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गई। बताया जा रहा है कि लाश सड़ने लगी थी। दुर्गंध के बाद लोगों को इसकी आशंका हुई।
उसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को कब्जे में ले लिया। उसके बाद उसे खोलकर देखा गया तो सूटकेस में पॉलिथीन में लपेटकर एक महिला की डेड बॉडी रखी गई थी।

महिला के शरीर पर कपड़े के नाम पर केवल ब्लाउज और पेटीकोट था। इसके अलावा महिला का सर भी गायब था। डेड बॉडी कब्जे में लेने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। वही एक्सप्रेस में महिला की लाश मिलने की जानकारी के बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी।
पटना से मुंबई के लिए रवाना हुई थी ट्रेन: दरअसल, मुंबई जनता एक्सप्रेस शुक्रवार को पटना से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन रात 11:55 बजे पटना से रवाना हुई थी और इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और चुनार स्टेशन से होते हुए ट्रेन मिर्जापुर पहुंचती है।
बताया जा रहा है कि पटना से मिर्जापुर पहुंचने तक ट्रेन करीब 16 स्टेशन क्रॉस की लेकिन एक्सप्रेस के टॉयलेट में सूटकेस में महिला की लाश रखी गई है किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं मिली। ट्रेन में भीड़ अधिक होती है ऐसे में बाग कहां से और किसने रखा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही।
25 साल के आसपास बताई जा रही उम्र: देखने से महिला की उम्र 25 साल प्रतीत हो रही है। उसने पैरों में दो-दो बिछिया, हाथ में गोल्डन कारण की चार-चार चूड़ियां पहनी है। आशंका जताया जा रहा है कि पटना से ट्रेन निकलने के दौरान ही किसी ने महिला की लाश को रख दी होगी।
देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की लाश दो से तीन दिन पुरानी है। बताया जा रहा है कि सूटकेस के नीचे खून पसीने और दुर्गंध आने के चलते यात्रियों को इसके बारे में जानकारी हुई थी और उसके बाद हेल्पलाइन पर फोन करके लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। फिलहाल महिला की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications