मिर्जापुर: विवाहिता को फोन कर परेशान करता था युवक, महिला दिवस पर जहर खाकर थाने पहुंची वो

मिर्जापुर। आठ मार्च को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवास मनाया जा रहा था। इस बीच छेड़छाड़ और ब्लैकमेल से आजिज आकर एक महिला ने जहर खा लिया और थाने पहुंच गई। थाने में महिला की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। लेकिन तबीयत में कोई सुधार न होने पर उसे इलाज के लिए वाराणसी भेजा दिया। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। वहीं, पति की शिकायक के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Mirzapur News: woman arrived at the Jamalpur Police Station after consuming poison

ये पूरा मामला जमालपुर थाने का है। जानकारी के मुताबिक, अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह जमालपुर थाना क्षेत्र के गांव में हुआ है। विवाहिता को सोनभद्र जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक फोन करके परेशान करता था। छेड़छाड़ और ब्लैकमेल से आजिज आकर विवाहिता ने चार दिन पहले 1090 पर फोन करके इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने सोमवार को महिला दिवस पर उसे थाने बुलाया था।

इस दौरान विवाहिता ने जहरीले पदार्थ खाकर थाने पहुंच गई। थाने में उसकी हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। विवाहिता के पति ने बताया कि सोनभद्र निवासी एक युवक पत्नी को दो वर्ष से परेशान कर रहा है। पत्नी को फोन कर अश्लील फोटो होने की बात कर परेशान करता है। वहीं, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने बताया कि पीड़ित महिला को एक नजदीकी रिश्तेदार ही छेड़छाड़ और ब्लैकमेल कर रहा था।

पीड़ित महिला और आरोपी युवक के बीच कुछ वर्ष पहले संबंध थे। उसी दौरान बने संबंध का युवक ने वीडियो बना लिया था। अब उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे कर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। एसपी सिटी ने कहा कि पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर ब्लैकमेल कर रहे युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर मदद की गुहार लगायी थी। महिला की तहरीर पर ब्लैकमेल करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+