मिर्जापुर: जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, सोते समय हुआ हादसा

मिर्जापुर: जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, सोते समय हुआ हादसा

मिर्जापुर, अप्रैल 28: खबर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से है। यहां मंगलवार की देर रात एक जर्जर मकान ढह गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड के जवानों ने रात में ही राहत बचाव कार्य शुरू किया। जब तक सभी को मलबे से बाहर निकाला गया तो सभी की मौत हो गई थी। जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो दो लाख देने की बात कही है।

Mirzapur News: Five people belonging to the same family no more after a dilapidated house collapses

ये हादसा मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी गुदरी में हुआ है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 02.30 बजे छोटी गुदरी स्थित आशुतोष रंजन पुत्र शिवप्रसाद गुप्त के पुराने मकान का छत अचानक गिर गया। जिसमें किराये पर रह रहे एक ही परिवार के 5 लोग उमाशंकर (50), गुडिया पत्नी उमाशंकर उम्र (48), शुभम (22), सौरभ (18) तथा संध्या (20) दब गए। हादसे की जानकारी होने पर पहले आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे फिर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पहले पिता और दो बच्चों का शव मिला। उसके बाद महिला और एक बच्चे का शव मिला। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने हादसे को दु:खद बताया। कहा कि तीन पीढ़ी से यह लोग पुराने जर्जर मकान में किराए पर रह रहे थे। भवन जर्जर होने के कारण गिर गया। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए दिया जाएगा।

परिवार में सिर्फ एक बेटी ही बची
जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मृतक के परिवार में अब सिर्फ एक बेटी बची है, जो बनारस में रहकर पढ़ाई कर रही है। जिलाधिकारी के मुताबिक, परिवार का मुखिया वाटर मोटर रिपेयरिंग का काम करता था। उधर, हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट करते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+