Mirzapur: प्रेमिका के घर चुनरी के सहारे झूलता मिला प्रेमी का शव, लड़की की माँ ने पकड़ा था रंगे हाथ
मिर्ज़ापुर में एक प्रेम कहानी का ऐसा दुखद अंत हुआ कि पूरा इलाका ग़मगीन हो गया। प्रेमिका की माँ ने जब घर में उसके प्रेमी संग उसे देखा तो प्रेमी को कमरे में बंद कर दिया। लेकिन जब दरवाजा कुछ देर बाद खुला तो नजारा खौफनाक था।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से इश्क का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल अंतर्गत घमहापुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पर मिलने के लिए गया हुआ था, जहां पर प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी को कमरे में बंद कर दिया। ऐसे में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रेमी को फंदे से लटकता हुआ पाया। फंदे से युवक का लटकता हुआ शव देखकर प्रेमिका के परिजनों में हड़कंप मच गया। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

प्रेमिका के घर मिलने गया प्रेमी, पकड़ा गया रंगे हाथ
दरअसल, मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के घमहापुर का रहने वाला 17 वर्षीय मंगलम सरोज पुत्र शिव शंकर सरोज गांव के ही रहने वाले अपनी प्रेमिका के घर पर मिलने के लिए गया हुआ था। इस दौरान प्रेमिका की मां ने प्रेमी को घर में रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने प्रेमी को कमरे के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस के साथ-साथ ग्रामीणों को भी दी।
चुनरी के सहारे झूलता मिला प्रेमी का शव
सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण व पुलिस ने पहुंचकर जब गेट खोला तो प्रेमी का शव चुनरी के सहारे लटकता हुआ मिला। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। वहीं मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। शरीर पर कई जगहों पर चोटों के भी निशान है। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पीएसी के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में इससे पहले भी विवाद हुआ था, जहां बाद में मामला रफा-दफा हो गया था। परिजनों ने इसे रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।

Recommended Video

सीओ ने कहा, हर पहलू पर की जाएगी जांच
सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि युवक पास के ही घर में गया हुआ था, जहां पर युवती से बात कर रहा था। इतने में प्रेमिका की मां ने युवक को गेट के अंदर बंद कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे पर झूलता हुआ पाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications