माँ बनी हैवान: पति से फोन पर हुआ विवाद तो बच्चों को कुँए फेंका, तीन मासूमों की डूबकर दर्दनाक मौत
पति पत्नी के बीच फ़ोन पर हुए विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पत्नी ने अपने तीन बच्चों को कुँए में फेंक दिया, जिससे तीनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं हैवान बनी माँ खुद आग लगाने के बाद भी बच गई।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पति से फोन पर कहासुनी होने के बाद पत्नी हैवान बन गई। पत्नी ने अपने तीन मासूमों को कुएं में फेंक दिया, जिसके बाद खुद को आग के हवाले कर लिया। आग की लपटें उठती देख आस-पड़ोस के लोगों ने आग को बुझाया। जब बच्चों के बारे में जानकारी ली तो पता चला बच्चों को कुएं में फेंक दिया है। सूचना के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों के शव को बरामद कर लिया है, वहीं महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फ़ोन पर हुआ विवाद, बच्चों को कुँए में फेंका
मिर्जापुर जिले के संत नगर थाना अंतर्गत पजरा गांव में शुक्रवार की देर रात्रि पत्नी सुधा की मुंबई में काम करने वाले पति अमरजीत से फोन पर बातचीत हो रही थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद नाराज पत्नी ने अपने 8 साल के पुत्र आकाश, ढाई वर्षीय पुत्री कृति व एक वर्ष की अनु को कुएं में फेंक दिया। कुएं में फेंकने के बाद महिला ने खुद को कमरे में आग के हवाले कर लिया।
आग लगने के बाद महिला चीखने लगी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आग को बुझाया। इस दौरान कमरे में बच्चों को न देखकर जब परिजनों ने सवाल पूछा तो महिला ने बताया कि उसने बच्चों को कुएं में फेंक दिया है।

महला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कृति व अनु के शव को मौके से बरामद कर लिया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आकाश के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने के बाद छानबे की विधायक रिकी कोल भी मौके पर पहुंच गई, जहां पर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने इस मामले में संतनगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications