Mirzapur Chunav Result: मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल और रमेश बिंद के बीच कांटे की टक्कर, बस इतने का अंतर
Mirzapur Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मिर्जापुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ रमेश बिंद के बीच कांटे की टक्कर हो रही है।
मतगणना प्रारंभ होने के बाद कई बार ऐसा हुआ कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर रमेश बिंद अनुप्रिया पटेल से काफी आगे निकल गए। लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी अनुप्रिया पटेल भी आगे बढ़ती गईं।

लेकिन दोपहर 2:35 बजे तक अनुप्रिया पटेल ने रमेश बिंद को 14364 वोट से पीछे छोड़ दिया। इस लोक सभा सीट पर अनुप्रिया पटेल को दोपहर 2:35 बजे तक गणना में 292470 वोट मिले हैं और रमेश बिंद को 278106 वोट मिले हैं। हालांकि अभी मतगणना जारी है।
राजा भैया की पार्टी के विरोध का नहीं दिख रहा असर
लोकसभा चुनाव 2024 प्रचार के दौरान अनुप्रिया पटेल ने कौशांबी में राजा भैया के खिलाफ बयान दिया था। उसे बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल गया था।
राजा भैया द्वारा भी अनुप्रिया पटेल के बयान पर पलटवार किया गया। इसके अलावा राजा भैया की पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि उनके द्वारा अनुप्रिया पटेल का विरोध किया जाएगा।
ऐसे में राजा भैया की पार्टी के नेता मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल के खिलाफ प्रचार करने के लिए उतर गए। उनके द्वारा समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया गया। लेकिन मतगणना के दौरान यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि राजा भैया की पार्टी के विरोध का असर अनुप्रिया पर साफ तौर पर नहीं दिखाई दे रहा है।
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनीष कुमार पांडे तीसरे नंबर पर हैं। मनीष कुमार पांडे को दोपहर 2:35 बजे तक 97325 वोट मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications