Mirzapur: गांव में डॉक्टर ने बना लिया अंबानी जैसा 'एंटीलिया', चार शादियां भी कर लीं...6 बच्चे भी हैं
Mirzapur News: मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के बारे में तो आप सब ने सुना ही होगा। लेकिन, क्या आपने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बने एंटीलिया के बारे में सुना है...नहीं ना। तो चहिए आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' की तरह ही अपना गगनचुंबी घर बनवाया है।
इंटीलिया जैसा 14 फ्लौर का घर बनाने के बाद मिर्जापुर के डॉक्टर सियाराम पटेल मीडिया की सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, डॉक्टर सियाराम पटेल ने महज 1200 स्कवायड फीट की जगह पर गगनचुंबी इस 14 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कराया है। डॉक्टर राजशाही शौक रखते हैं और इन्होंने अपने गांव श्रुतिहार में ये इमारत खड़ी की है।

हालांकि, इस गगनचुंबी इमारत को देखकर ग्रामीणों ने विरोध जताया तो बिल्डिंग बनाने का काम रुक गया। डॉक्टर सियाराम पटेल के बार में बताया जा रहा है कि वो राजा महाराजा की तरह शौक रखते है इसलिए उन्होंने ये बिल्डिंग खड़ी की है। इतना ही नहीं, डॉक्टर ने एक-दो नहीं बल्कि, चार शादियां भी की है।
चार पत्नियों से डॉक्टर सियाराम पटेल के छह बच्चो भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर सियाराम पटेल को इतनी पहचान अपने पेशे से नहीं मिली पाई, जितनी की उन्हें इस गगनचुंबी इमारत को बनाने से मिली है। हालांकि, इस इमारत को लेकर श्रुतिहार ग़ांव के लोग हमेशा दहशत में रहते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि 30-35 साल पहले सियाराम गांव के अकेले पढ़े-लिखे इंसान थे। सर्दी-जुकाम से लेकर हर दर्द का इलाज करते थे। लोगों इनसे दवा लेने के साथ-साथ राय भी लिया करते थे। गांव के लोग बताते हैं, धीरे-धीरे सियाराम की अपने पेशे से बढ़िया कमाई होने लगी। इसके बाद धीरे-धीरे उनके शौक भी बढ़ने लगे।
सियाराम पटेल का सपना था कि हर कोई इलाके में उन्हें जाने। इसके लिए उन्होंने आज से दो दशक पहले इस बिल्डिंग का निर्माण शुरू किया था। धीरे-धीरे जब बिल्डिंग की ऊंचाई बढ़ने लगी तो आस-पास के रहने वाले लोगों ने इसके विरोध में अदलहाट थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बिल्डिंग का निर्माण कार्य रुका।
मगर बिल्डिंग आज भी दो दशक से ऐसे ही खड़ी है। पिछले दस सालों से बिल्डिंग कानूनी विवाद के कारण बंद है। स्थानीय रामेश्वर गोंड का कहना है कि सियाराम सिंह पटेल की तीसरी पत्नी के बच्चे गुजरा भत्ता के लिए कोर्ट गये थे। इसके बाद से ही बिल्डिंग पूरी तरह से बंद है।
बिल्डिंग के आस पास रहने वाले लोगों का कहना है कि यह बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है और इसकी ऊंचाई के कारण अब डर लगता है कियह बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है। जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने इस बिल्डिंग को प्रसाशन से गिरने की मांग भी की है।
फिलहाल बिल्डिंग बनाने का शौक रखने वाले सियाराम सिंह पटेल दस साल पहले ही गांव छोड़कर सोनभद्र में बस गये है। लेकिन, वह आज भी गांव में इस बिल्डिंग को देखने के लिए आ जाते है।












Click it and Unblock the Notifications