जब विधायक राहुल प्रकाश कोल का छलका दर्द ! Anupriya Patel नहीं रोक पाईं अपने आंसू

Anupriya Patel meets MLA Rahul Prakash Kol : बीमारी से ग्रसित विधायक से मिलने के लिये केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची, जहां पर विधायक के आंसू छलक पड़े। विधायक की बातें सुनकर केंद्रीय मंत्री कि भी आंखे भर आईं।

Mirzapur Anupriya Patel meets MLA Rahul Prakash Kol suffering from cancer could not stop her tears

जिसकी वजह से राजनीति की सीढ़ी चढ़ी, जिन्होंने राजनीति में चलना सिखाया, उसको खुद के सामने देखकर गंभीर बीमारी से ग्रसित विधायक राहुल प्रकाश कोल खुद को नही रोक सकें। बीमारी के बारे में बताते बताते विधायक रोने लगें, जहां अनुप्रिया पटेल के आंख में आंसू भर आया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में छानबे से विधायक राहुल प्रकाश कोल गले की गंभीर बीमारी से जूझ रहे है। जिनका टाटा के कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को बीमारी से ग्रसित विधायक से मिलने के लिये केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची, जहां पर अनुप्रिया पटेल से विधायक ने अपनी आपबीती बताई। अनुप्रिया पटेल से बात करते करते विधायक के आंसू छलक पड़े। विधायक की बातें सुनकर केंद्रीय मंत्री कि भी आंखे भर आईं।

Mirzapur Anupriya Patel meets MLA Rahul Prakash Kol suffering from cancer could not stop her tears

गले की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं विधायक
गौरतलब है कि मिर्ज़ापुर के छानबे से अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल गले की गंभीर बीमारी से जूझ रहे है। तबियत में जब सुधार नही हुआ तो विधायक इलाज के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल मुम्बई चले गए, जहां पर वरिष्ठ चिकित्सक की देख रेख में उनका इलाज किया जा रहा है। इलाज के बाद अब सेहत में सुधार भी हो रहा है। शनिवार को विधायक से मिलने के लिए केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल पटेहरा कलां में स्थित उनके आवास पर पहुंची, जहां पर उन्होंने विधायक से मुलाकात करके उनका हाल चाल जाना। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को देखकर विधायक राहुल कोल के आंख में आंसू आ गए, जहां विधायक की आपबीती सुनकर अनुप्रिया पटेल की भी आंख भर आईं।

Mirzapur Anupriya Patel meets MLA Rahul Prakash Kol suffering from cancer could not stop her tears

Recommended Video

    Anupriya Patel के पैर छूने के लिए देने पड़ते हैं 1 लाख रुपये , लगा आरोप | वनइंडिया हिंदी | *News

    मंत्री ने विधायक के सिर पर रखा हाथ, बढ़ाया ढांढस
    केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विधायक राहुल प्रकाश कोल को रोते हुए देखकर उनके पास गई और उनके सिर पर हाथ रखकर आंसू पोंछे। अनुप्रिया पटेल ने विधायक का ढांढस बनाते हुए हर परिस्थितियों में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। हालांकि दवा चलने के बाद विधायक की सेहत में थोड़ा सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान सोनभद्र के सांसद व पिता पकौड़ी लाल कोल, जिला पंचायत सदस्य रिंकी कोल सहित पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+