Mirzapur Accident: मिर्जापुर में भीषण हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, 10 मजदूरों की मौत, 3 घायल
Mirzapur accident ki khabar: उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर जनपद में बीती देर रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में वाराणसी के रहने वाले 10 मजदूरों की मौत हो गई, वही तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराई जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। है हादसे में करने वाले सभी लोग वाराणसी के मिर्जामुराद इलाके के हैं।

Recommended Video
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सभी मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर भदोही जनपद में छत ढलाई का काम करने के लिए गए हुए थे। रात में काम खत्म होने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर वापस लौट रहे थे।
मिर्जापुर पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि करने वाले सभी मजदूरों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवाया गया है। वही इस मामले में कछवा थाने में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मृतकों का नाम व पता
1. भानू प्रताप पुत्र हीरालाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी रामसिंहपुर मिर्जामुदार जनपद वाराणसी
2. विकास कुमार पुत्र अखिलेश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी रामसिंहपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
3. अनिल कुमार पुत्र हुबलाल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
4. सूरज कुमार पुत्र हुबलाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
5. सनोहर पुत्र नन्दू उम्र करीब 25 वर्ष निवासी निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
6. राकेश कुमार पुत्र कन्हैया लाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
7. प्रेम कुमार पुत्र महंगी उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
8. राहुल कुमार उर्फ टिल्लू पुत्र मुन्ना लाल उम्र करीब 26 वर्ष बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
9. नितिन कुमार पुत्र दौलत राम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
10. रोशन कुमार पुत्र दीनानाथ उम्र करीब 17 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
घायलों का नाम व पता
1. आकाश कुमार पुत्र नन्दलाल उम्र करीब 18 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
2. जमुनी पुत्र सहती उम्र करीब 26 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
3. अजय सरोज पुत्र छब्बन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी












Click it and Unblock the Notifications