मिलिए kirti kol से, जिनपर अखिलेश यादव ने फिर जताया भरोसा, छानबे उपचुनाव में बनाया सपा प्रत्याशी

मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल का बीते साल निधन हो गया था। इस सीट पर उपचुनाव के ऐलान के बाद सपा ने कीर्ति कोल को प्रत्याशी बनाया है। आइए जानते है कौन हैं कीर्ति कोल...

Kirti Kol

Kirti Kol: मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा सीट से विधायक रहे राहुल प्रकाश कोल के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट के रिक्त हो जाने के बाद उपचुनाव का ऐलान किया गया था। छानबे विधानसभा सीट (Chhanbey By-Elections 2023) पर उपचुनाव का ऐलान होने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से कीर्ति कोल पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है। आइए जानते है कौन हैं कीर्ति कोल...

कीर्ति कोल, समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद व पूर्व विधायक रहे भाई लाल कोल की बेटी हैं। साल 2021 में भाईलाल कोल का निधन हो गया था, जिसके बाद कीर्ति कोल अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए राजनीति में सक्रिय हो गई। कीर्ति कोल की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से MA और बीएड के साथ-साथ एग्रीकल्चर की पढ़ाई भी की हैं।

कीर्ति कोल मिर्जापुर जिले की छानबे विधान सभा क्षेत्र के पचोखरा कि रहने वाली हैं और विगत वर्ष हुए पंचायत चुनाम में जिला पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हुई थीं। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद सपा ने कीर्ति कोल पार्टी का पदाधिकारी बना दिया था। हाल ही में सम्पन्न हुए 2022 विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर की छानवे विधानसभा सीट से सपा ने कीर्ति कोल को चुनावी मैदान में उतारा था।

हालांकि, कीर्ति कोल छानवे विधानसभा चुनाव अपना कोई जादू नहीं चल सकी और उन्हें बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के प्रत्याशी से हार मिली थी। 2022 के चुनाव में कीर्ति कोल को 64 हजार 389 वोट मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रही थी। समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद के उपचुनाव में भी कीर्ति कोल को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, कीर्ति कोल की उम्र कम होने की वजह से उनका नामांकन खारिज हो गया था।

Recommended Video

    मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट पर इस बार गजब मार मची है

    कीर्ति कोल आदिवासी समाज से आती हैं और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। सपा जिलाध्यक्ष देवी चौधरी ने जानकारी देते बताया कि छानबे उपचुनाव में पार्टी ने कीर्ति कोल पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। सपा इस चुनाव में जीत हासिल करेगी, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+